Last Updated:
बसपा के एकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनवा और बलिया स्थित आवास पर 10 घंटे तक चली इनकम टैक्स की रेड ख़त्म हो गई है. बताया जा रहा है कि इस छापेमारी के दौरान तीन करोड़ कैश बरामद हुआ है. साथ ही अधिकारी अपने साथ अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी ले गए हैं.
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड ख़त्म
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के 50 से अधिक अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में पहुंचे थे. टीम ने कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, लेखा-जोखा, बैंक संबंधी दस्तावेज और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप अपने साथ ले गए. ये सामग्री आगे जांच के लिए दिल्ली या संबंधित आयकर कार्यालय में भेजी जाएगी.
कैंसर से जूझ रहे हैं उमाशंकर सिंह
आयकर विभाग ने इस कार्रवाई की वजह या प्राप्त नतीजों के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, यह जांच वित्तीय लेन-देन, संपत्ति और आय के स्रोतों से जुड़ी बताई जा रही है. उमाशंकर सिंह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे हैं और लखनऊ में अपने घर पर आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं. इस वजह से विधानसभा सत्र में भी वे हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें


