Last Updated:
ब्रिटेन में एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है जिसे लोग मेडिकल चमत्कार कह रहे हैं. जन्म से गर्भाशय न होने के बावजूद एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. यह संभव हो पाया एक मृत डोनर द्वारा दान किए गए गर्भाशय की मदद से. इस अनोखी सफलता ने न सिर्फ डॉक्टरों को गर्व महसूस कराया है, बल्कि हजारों महिलाओं के दिल में नई उम्मीद भी जगा दी है.
ब्रिटेन में एक ऐसी घटना हुई है जिसे लोग सच में चमत्कार मान रहे हैं. एक महिला, जिनके पास जन्म से गर्भाशय नहीं था, आज एक स्वस्थ बच्चे की मां बन चुकी हैं. यह संभव हो पाया क्योंकि उन्हें एक मृत महिला द्वारा दान किया गया गर्भाशय सर्जरी के जरिए लगाया गया था. ब्रिटेन में यह पहला मामला है जब इस तरह किसी मृत डोनर की मदद से महिला ने बच्चे को जन्म दिया है.
SkyNews की रिपोर्ट के अनुसार, इस बच्चे का नाम ह्यूगो पावेल रखा गया है. उसका जन्म दिसंबर में लंदन के एक अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए हुआ. जन्म के समय उसका वजन करीब 3 किलो था. बच्चे की मां ग्रेस बेल को 16 साल की उम्र में पता चला था कि उन्हें एक दुर्लभ समस्या है, जिसमें गर्भाशय ठीक से बना ही नहीं था. उस समय डॉक्टरों ने साफ कह दिया था कि वह कभी खुद से गर्भधारण नहीं कर पाएंगी.
ग्रेस के लिए यह खबर बहुत बड़ा झटका थी. वह बताती हैं कि उस दिन वह अस्पताल के वॉशरूम में जाकर खूब रोई थीं. उन्हें लगा था कि मां बनने का सपना हमेशा के लिए खत्म हो गया है. लेकिन समय के साथ उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. जब उन्होंने विदेश में हुए ऐसे सफल इलाज के बारे में पढ़ा, तो उनके मन में फिर से उम्मीद जगी. बाद में जब उनके देश में भी यह इलाज शुरू हुआ, तो उन्होंने इसमें हिस्सा लेने का फैसला किया.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें


