Warangal Khush Mahal : वारंगल अपने काकतीय मंदिरों और भव्य किलों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, लेकिन इसी ऐतिहासिक शहर में मौजूद खुश महल एक अलग कहानी बयान करता है. दिल्ली सल्तनत काल में निर्मित यह इमारत तुगलक शैली की वास्तुकला की झलक पेश करती है. ढलान वाली मजबूत दीवारें और विशाल मेहराब इसे उत्तर भारतीय स्थापत्य से जोड़ती हैं. कभी शाही दरबार के रूप में उपयोग होने वाला यह महल आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.
Last Updated:देश


