‘द केरल स्टोरी 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 16 कट के बाद मेकर्स मिली चेतावनी, फिल्म में हुए ये बड़े बदलाव

Date:


Last Updated:

लंबे समय से विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का फाइनली सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के कुछ सीन पर लोगों ने आपत्ति जताना शुरू कर दिया था. अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ खास सीन पर कट लगाकर फिल्म में कई बदलाव के आदेश दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिल्म को लेकर दायर की गई थी कई याचिकाएं

नई दिल्ली. विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ दर्शकों के जहन में बस गई थी. अब इस फिल्म का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ चर्चा में हैं. ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे. अब विवादों में घिरी फिल्म ने कट लगाने के बाद मंजूरी दे दी है.

‘द केरल स्टोरी 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर काफी समय से विवाद हो रहा है. इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए कई याचिकाएं भी दायर की गई हैं. लेकिन अब सेंसर बोर्ड (Central Board of Film Certification-CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर मंजूरी दे दी है. एक रिपोर्ट की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब 16 से 17 कट लगाकर बदलाव करने के आदेश दिए हैं. इन बदलावों के बाद फिल्म में की कुल लंबाई अब 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड रह गई है.

फिल्म के इन सीन पर दिए आदेश

फिल्म के कई सीन्स सेंसर बोर्ड ने कट कर दिए हैं. इनमें किसिंग और रेप वाले सीन शामिल हैं, जिनमें 50% तक कम कर दिए गए हैं. साथ ही एक लिप-लॉक सीन को भी 7 सेकंड कम कर दिया गया है. वहीं रेप वाले सीन 20 सेकंड काट कर कम किए गए हैं. एक सीन में जहां एक महिला को थप्पड़ मारते दिखाया गया है और दूसरे में जहां महिला के सिर पर हमला किया जा रहा है, उन सीन की अवधि भी कम कर दी गई है.

मेकर्स ने जमा की स्क्रिप्ट

इन सारे कट और बदलाव करने के बाद मेकर्स को ये आदेश दिया गया है कि वो एक डिस्क्लेमर जोड़ें, जिसमें लिखा हो कि द केरल स्टोरी 2 वास्तविक घटनाओं पर बनी फिल्म है, डिस्क्लेमर को 2 मिनट 3 सेकंड ज्यादा समय तक स्क्रीन पर दिखाया जाए और उसके साथ वॉइस-ओवर जोड़ने का आदेश भी दिया गया है. इसके अलावा, फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट जिसमें डायलॉग भी शामिल है, जमा करने का आदेश दिया है.

बता दें कि लंबे समय से विवादों में घिरी द केरल स्टोरी 2, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खूब बवाल काटा गया था. लेकिन फाइनली फिल्म रिलीज होने वाली है.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related