धनु राशि वाले आज सोच-समझकर करें कोई काम, न करें ये गलती, प्यार के इजहार का है पूरा योग

Date:


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 27 february 2026: शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अचानक बड़ा प्रॉफिट हो सकता है. उन्होंने बताया कि अगर आप कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर साबित होने वाला है. हालांकि किसी भी तरह के लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है.

Zoom

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

जमुई: 27 फरवरी 2026 के दिन बुध अपनी चाल वक्री करने वाले हैं, जिस कारण आज का दिन बुध की बदलती चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा भी गोचर करने वाले हैं, जिस कारण आज का दिन कई राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन आर्थिक रुप से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन कई राशि के जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, जिस से उनकी स्थिति बदलने वाली है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा.

अचानक हो सकता है कोई बड़ा प्रॉफिट
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अचानक बड़ा प्रॉफिट हो सकता है. उन्होंने बताया कि अगर आप कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर साबित होने वाला है. हालांकि, किसी भी तरह के लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको किसी भी तरह के कागजी कामकाज में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर साइन ना करें. इसके साथ ही आज के दिन अपने किसी जरूरी और मंहगे सामान को सहेज कर रखने की जरूरत है. इतना ही नहीं आज के दिन किसी भी तरह के इनवेस्टमेंट से भी दूर रहें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज काफी सीक्रेसी बनाए रखने की जरूरत है.

प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन प्यार के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आप अगर किसी से प्यार करते हैं लेकिन, आज तक इजहार नहीं कर पाए हैं तो आज का दिन इसके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप अपने मन की बात कर सकते हैं. इसके साथ ही आज आप एक दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम व्यतीत कर सकेंगे. धनु राशि के जातक आज हल्की शारीरिक परेशानी से जूझ सकते हैं. पढ़ाई के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज मिला-जुला दिन रहने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और एकादशी का दान करना चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 4 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related