बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा के लिए है. जो लोग धन हानि या आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं या बैक का लोन नहीं भर पा रहे हैं, वे लोग बुधवार को गणेश जी की पूजा और व्रत रखें. पूजा के समय गणेश जी के ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ करें. जो व्यक्ति विधि विधान से इस बुधवार ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ करता है. उस पर गणपति बप्पा की कृपा होती है, धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और एक दिन वह पूर्ण रूप से आर्थिक संकट से बाहर आ जाता है. इसे ऋणमोचन महागणपति स्तोत्र भी कहते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


