नागपुरी फिल्म सुपरस्टार विवेक नायक की सफलता की कहानी और हिट गाने.

Date:


Last Updated:

Ranchi Vivek Nayak Success Story: विवेक नायक नागपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने दुबई में शूटिंग कर इतिहास रच दिया है. उनके गाने और फिल्म ‘नासूर’ हिट रहे हैं. अब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी पहुंचे हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में

ख़बरें फटाफट

रांची:  नागपुरी फिल्म के सुपरस्टार विवेक नायक अपने सुपरहिट फिल्म और गानों के लिए  फेमस हैं. उनके गाने जैसे की तोके दिल चाहे रे, तोर कसम रे यह सब गाने काफी हिट रहे हैं. वह अब इतने बड़े स्टार बन गए हैं कि उन्हें बाहर निकालना पड़ता है तो चेहरा छुपाना पड़ता है, जिससे की फैंस परेशान ना करें. विवेक बताते हैं कि आज भले स्टार बन गए हैं, लेकिन एक समय था, जब पैसे की ऐसी तंगी थी कि पढ़ाई तक पूरी नहीं कर पाए. आइये जानते हैं विवेक की सफलता का राज.

नागपुरी फिल्म के सुपरस्टार विवेक ने बताया कि उनके पिताजी टेलर थे. वह उनके काम में ही हाथ बाटते थे. इसके साथ ही सरकारी स्कूल में पढ़ाई भी करते थे. वह पढ़ाई में काफी बढ़िया थे. अपनी जिम्मेदारी समझते थे, लेकिन बाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कॉलेज में एडमिशन तो लिया पर पिताजी कॉलेज की फीस नहीं दे पाए. इसलिए बीच में ही उन्हें घर वापस आना पड़ गया. इसके बाद जोमैटो डिलीवरी बॉय बन गए.

विदेश में शूटिंग करने वाले हैं पहले नागपुरी स्टार

विवेक बताते हैं कि आज तक कभी किसी नागपुरी फिल्म की शूटिंग विदेश में नहीं हुई है, लेकिन 2019 में उन्होंने दुबई जाकर फिल्म की शूटिंग की. जो कि ना पूरी फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास है. उन्हें वहीं से फिल्म की शूटिंग के ऑफर आए थे. अभी हाल में उनकी फिल्म आई ‘नासूर’ नाम की आई थी. जहां पर सामाजिक कुप्रथा को लेकर कहानी थी. यह भी फिल्म जबरदस्त हिट हुई है.

विवेक आगे बताते हैं कि क्रिकेट की शुरुआती दौर में बहुत रिजेक्शन झेला रियलिटी शो में जाना चाहा, मुंबई भी गया, पर हर जगह रिजेक्शन, कहीं पर कोई काम नहीं मिला. जब काम नहीं मिला तो होटल में गाना शुरू किया तो हर दिन ₹400 मिल जाते थे. पार्ट टाइम जॉब किया. ऐसा कोई काम नहीं है जो उन्होंने नहीं किया होगा. आज पीछे मुड़ कर देखते हैं तो गर्व महसूस होता है. जो भी आज बना है. सब वह अपने दम पर बनाए हैं.

हर गाने आते ही हो जाते हैं सुपरहिट

विवेक बताते हैं कि आज कहीं से पार होता हूं  तो देखता हूं कि स्पॉटिफाई या फिर जियो सावन में लोग मेरे प्लेलिस्ट को सेव करके गाना सुनते हैं तो काफी प्राउड फील होता है, जो गाना गाता हूं, सबसे पहले अपने चैनल ( खुद का यूट्यूब चैनल) है. वहींं पर रिलीज करता हूं और देखते ही देखते मिलियन व्यूज आ जाते हैं. साथ ही गाने उनके सुपरहिट हो जाते हैं. अभी वह 4-5 फिल्मों में काम कर रहे हैं. बहुत जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. अभी एक फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गई है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related