नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 100 पदों पर भर्ती के लिए कल लगेगा कैंप, सैलरी 19 हजार तक!

Date:


Last Updated:

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर द्वारा 25 फरवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जॉब कैम्प में दो प्रतिष्ठित निजी नियोजकों द्वारा कुल 100 से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी.

Zoom

Muzaffarpur job camp

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर द्वारा 25 फरवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह जॉब कैम्प कौशल विकास प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर परिसर में आयोजित होगा. इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.

जॉब कैम्प में दो प्रतिष्ठित निजी नियोजकों द्वारा कुल 100 से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। पहले नियोजक Pratham Education Foundation, रामदयालु, मुजफ्फरपुर है, जो Assistant Technician पद के लिए 40 अभ्यर्थियों का चयन करेगा. इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास एवं उससे अधिक रखी गई है. चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,200 से ₹17,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. कार्यस्थल पैन इंडिया रहेगा, जिससे चयनित उम्मीदवारों को देश के विभिन्न हिस्सों में कार्य करने का अवसर मिलेगा.

मिलेगा ₹19,000 प्रतिमाह वेतन
दूसरे नियोजक Vision India Services Pvt Ltd, सेक्टर-67, नोएडा (उत्तर प्रदेश) हैं। यह कंपनी C.S.O पद के लिए 60 रिक्तियों पर भर्ती करेगी। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित है. चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,000 प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ एवं ईएसआईसी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इन पदों के लिए कार्यस्थल मुजफ्फरपुर रहेगा.जॉब कैम्प में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा. इनमें बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंक पत्र तथा पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो शामिल हैं.

मुजफ्फरपुर में 25 फरवरी को लगेगा जॉब कैम्प
नियोजनालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियुक्ति की शर्तों और नियमों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे. अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगाजॉब कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का N.C.S पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हैं, वे किसी भी कार्यदिवस में नियोजनालय पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं या फिर www.ncs.gov.in पर Job Seeker के रूप में ऑनलाइन निःशुल्क निबंधन कर सकते हैं.आयोजन से जिले के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related