पराई कमाई पर बनना चाहता था करोड़पति, मना करते ही चला देता था गोली, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Date:


होमताजा खबरdelhi

पराई कमाई पर बनना चाहता था करोड़पति, मना करते ही चला देता था गोली, पहुंचा जेल

Last Updated:

दिल्ली के बवाना निवासी रवि उर्फ संदीप, सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य, रंगदारी और फायरिंग में शामिल था. पुलिस ने नजफगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा, कई राज्यों में केस दर्ज हैं.

Zoom

क्राइम न्‍यूज. दिल्ली में गैंग क्राइम के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो मेहनत से नहीं बल्कि लोगों को डराकर करोड़पति बनना चाहता था. पुलिस के अनुसार आरोपी रंगदारी वसूलने के लिए व्यापारियों और आम लोगों को धमकाता था और पैसे देने से मना करने पर गोली चलाने से भी पीछे नहीं हटता था. अब यह कुख्यात अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच चुका है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि उर्फ संदीप (31) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बवाना इलाके के दरियापुर कलां गांव का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक वह कुख्यात सोनू दरियापुर गैंग का सक्रिय सदस्य है और हत्या के प्रयास, रंगदारी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है. आरोपी को पहले ही एक रंगदारी फायरिंग केस में अदालत द्वारा घोषित अपराधी बनाया जा चुका था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

डर और गोली के दम पर कमाई का प्लान
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में अपराध की दुनिया में उतर गया था. शुरुआत छोटे अपराधों से हुई, लेकिन बाद में उसने गैंग के साथ मिलकर लोगों से जबरन पैसे वसूलने का रास्ता अपना लिया. जो भी व्यक्ति रंगदारी देने से इनकार करता, उसे धमकाया जाता और कई मामलों में सीधे गोली चला दी जाती थी.

साल 2019 में बवाना इलाके में आरोपी ने गैंग के कहने पर एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी और उसे पैर में गोली मार दी थी. इसका मकसद इलाके में डर फैलाकर रंगदारी वसूलना था. इससे पहले भी वह शादी समारोह में डीजे ऑपरेटर को गोली मारने और हरियाणा के सोनीपत में एक सरकारी अधिकारी पर फायरिंग करने जैसी वारदातों में शामिल रह चुका है.

गुप्त सूचना से पुलिस तक पहुंचा आरोपी
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी नजफगढ़ इलाके में छिपकर रह रहा है. इसके बाद DCP क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा के निर्देश पर इंस्पेक्टर अक्षय गहलौत की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई. लगातार निगरानी और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने महेश गार्डन, नजफगढ़ में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने 12वीं तक पढ़ाई की थी, लेकिन गलत संगत ने उसकी जिंदगी बदल दी. जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान गैंगस्टर सोनू दरियापुर से हुई और वहीं से वह संगठित अपराध का हिस्सा बन गया. इसके बाद उसने रंगदारी और हिंसक अपराधों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी.

कई राज्यों में दर्ज हैं केस
दिल्ली और हरियाणा में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, धमकी, अवैध हथियार रखने और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं. कई मामलों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी थे. पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय गैंग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related