पवार से सिंघवी, कनिमोझी तक: राज्‍यसभा से कौन-कौन होने जा रहा रिटायर्ड? देख लें 37 सांसदों की पूरी लिस्‍ट

Date:


Last Updated:

भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. इन महत्वपूर्ण सीटों पर 16 मार्च को मतदान और मतगणना संपन्न होगी। अप्रैल में शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी और रामदास अठावले जैसे दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. सबसे अधिक सात सीटें महाराष्ट्र और छह सीटें तमिलनाडु से खाली हो रही हैं. निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा.

Zoom

राज्‍यसभा चुनाव मार्च में होने हैं.

नई दिल्ली: देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए बिगुल बज चुका है. निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इन सभी सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे. अप्रैल में रिटायर हो रहे दिग्गजों की खाली सीटों को भरने के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है. चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी. चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. पारदर्शी चुनाव के लिए विशेष बैंगनी स्केच पेन का इस्तेमाल होगा.

रिटायर होने वाले सदस्यों में एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले जैसे बड़े नाम शामिल हैं. महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 और तमिलनाडु से 6 सदस्य रिटायर हो रहे हैं. यह चुनाव राज्यों के विधानसभा समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राज्य का नाम कुल खाली सीटें प्रमुख सेवानिवृत्त सदस्य
महाराष्ट्र 07 शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, रामदास अठावले
तमिलनाडु 06 तिरुचि शिवा, एम. थंबीदुरई, कनिमोझी एनवीएन सोमू
पश्चिम बंगाल 05 साकेत गोखले, सुब्रत बख्शी, विकास रंजन भट्टाचार्य
बिहार 05 उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, प्रेम चंद्र गुप्ता
ओडिशा 04 मुजीबुल्ला खान, सुजीत कुमार, ममता मोहंता
असम 03 रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइयां
छत्तीसगढ़ 02 के.टी.एस. तुलसी, फूलो देवी नेताम
हरियाणा 02 किरण चौधरी, राम चंद्र जांगड़ा
तेलंगाना 02 अभिषेक मनु सिंघवी, के.आर. सुरेश रेड्डी
हिमाचल प्रदेश 01 इंदु बाला गोस्वामी
कुल योग 37 सीटें

राज्यसभा चुनाव से जुड़े सवाल-जवाब

राज्यसभा चुनाव कब और कहां होंगे?
चुनाव 16 मार्च 2026 को 10 राज्यों की 37 सीटों पर होंगे. इनमें महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं.

किन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है?
शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, रामदास अठावले, साकेत गोखले और उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गजों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है.

राज्यसभा सदस्यों का चुनाव कैसे होता है?
इनका चुनाव राज्यों के विधायकों (MLAs) द्वारा किया जाता है. यह सिंगल ट्रांसफरेबल वोट (Single Transferable Vote) पर आधारित होता है.

क्या राज्यसभा कभी भंग हो सकती है?
नहीं, राज्यसभा एक स्थाई सदन है. इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं. एक सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है.

About the Author

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

homenation

पवार से सिंघवी, कनिमोझी तक: राज्‍यसभा से कौन-कौन होने जा रहा रिटायर्ड?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इफ्तार में पकौड़ों का धमाका! प्याज से पनीर तक कुरकुरे जायकों की बहार, रमजान की शाम बनेगी सुपर स्वाददार – Rajasthan News

होमफोटोलाइफ़फूडरमजान स्पेशल: इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाएंगे...