Last Updated:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के पहले दिन हिंदी का प्रश्नपत्र छात्रों को बेहद आसान लगा. मुरादाबाद के परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई और कहा कि अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए थे, जिससे पेपर बहुत अच्छा गया.
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. पहले ही दिन पहली पारी में हिंदी का प्रश्नपत्र आयोजित हुआ. परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़ देखने को मिली तो वहीं मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां पर प्रथम पारी की परीक्षा 11:45 पर समाप्त हुई. जैसे ही परीक्षा समाप्त होने की घंटी बजी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर रौनक देखने को मिली और जैसे ही छात्र-छात्राएं परीक्षा देकर बाहर आए तो उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी. परीक्षा देकर वापस आ रहे छात्र-छात्राओं से जब न्यूज़ 18 की टीम ने बातचीत की तो अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पेपर को बहुत सरल बताया और कहा कि इस बार पहले के मुकाबले पेपर बहुत अच्छा आया है और हमारे बहुत अच्छे अंक इस बार हिंदी के पेपर में आ जाएंगे.
बहुत अच्छा हुआ एग्जाम
परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर आई छात्रा अलीशा ने बताया कि आज हमारा हिंदी का एग्जाम था, जो की बहुत ही अच्छा हुआ. हमने जो क्वेश्चन बैंक या अन्य नोट्स के माध्यम से पढ़ा था याद किया था वही एग्जाम में आई थी. क्वेश्चन पेपर में ऐसा कोई भी क्वेश्चन नहीं था, जिसे पढ़कर हम उलझ जाएं और उसका जवाब हमारे पास ना हो. जितने भी क्वेश्चन थे सब पड़े हुए आए थे, जिन सभी के जवाब हमारे पास मौजूद थे इसलिए हमारा पेपर बहुत आसान हुआ है.
सरल था क्वेश्चन पेपर
छात्रा अलीना ने भी खुशी जाहिर करते हुए एग्जाम को बहुत आसान बताया इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्वेश्चन पेपर बहुत सरल था. पिछले क्वेश्चन पेपर के मुकाबले यह क्वेश्चन पेपर थोड़ा सरल लगा, जितने भी क्वेश्चन आए थे. सभी हमारे पढ़े हुए आए थे हमने सभी का जवाब आसानी से भर दिया था.
सभी क्वेश्चन के दे दिए जवाब
इसके साथ ही छात्र आकाश ने बताया कि हमने जिस तरह की तैयारी की थी, उसी प्रकार हमारा पेपर भी बहुत आसान आया है. हर बार क्वेश्चन पेपर में थोड़े बहुत बदलाव तो होते हैं. लेकिन इस बार का पेपर बहुत सरल लगा, जितने भी क्वेश्चन आए थे हमने सभी के जवाब दे दिए हैं और हमें उम्मीद है कि इस बार हमारे बहुत अच्छे अंक आएंगे. इसके साथ ही अधिकतर छात्रों का यही कहना है कि पिछले वर्ष के मुकाबले लेवल तो सेम ही था लेकिन क्वेश्चन पेपर बहुत सरल था, इसलिए इस बार हमारा हिंदी का पेपर बहुत अच्छा गया है.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें


