पहले पिता ने धारदार हथियार से बेटे की हत्या की, फिर खुद खाया जहर

Date:


होमताजा खबरrajasthan

भीलवाड़ा में पिता ने धारदार हथियार से बेटे की हत्या की, फिर खुद खाया जहर

Last Updated:

Rajasthan local news: राजस्थान के भीलवाड़ा में पिता ने बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर खुद भी जहर खा लिया. अपने ही मासूम बेटे की दाथली से की हत्या, फिर खुद ने खाया जहर. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिता ने भी तोड़ा दम. बड़लियास थाना क्षेत्र बड़ला गांव की घटना. सनसनीखेज घटना में पिता राधेश्याम वैष्णव और बेटे वंश वैष्णव की हुई मौत. प्रथमदृष्टया घरेलू क्लेश बताई जा रही है वारदात की वजह. वारदात के समय पिता पुत्र अकेले थे घर में.

Zoom

भीलवाड़ा: जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र के बड़ला गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके बाद खुद जहर खा लिया. इलाज के दौरान जिला अस्पताल में पिता ने भी दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राधेश्याम वैष्णव के रूप में हुई है, जबकि मृत बालक का नाम वंश वैष्णव बताया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में घटना की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है. घटना के समय घर में पिता और पुत्र ही मौजूद थे.

वारदात की सूचना मिलते ही मांडलगढ़ सीओ बाबूलाल बिश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. गांव में इस घटना के बाद शोक और सनसनी का माहौल है.

इस घटना के बारे में जब पड़ोसियों को पता चला तो वो अचंभित रह गए. लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि भला एक पिता अपने बेटे की हत्या कैसे कर सकता है. पुलिस भी पड़ोसियों से पूछ रही है कि क्या पिता पुत्र में पहले भी उन्होंने कोई झगड़ा होते हुए देखा था क्या. पुलिस परिवार के दूसरे लोगों से यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों बीच रिश्ते कैसे थे. अगर रिश्तों में खटास थी तो उसकी वजह क्या थी.

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पुलिस को बयान देने से पहले ही आरोपी राधेश्याम वैष्णव ने दम तोड़ दिया. इसलिए पुलिस को इस केस को सुलझाने में मुश्किलें आ रही है.

About the Author

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related