Last Updated:
सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने एक बार फिर चेम्बूर में अपार्टमेंट खरीदा है. पिछले साल भी उनकी उन्होंने और उनती पत्नी ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रोजेक्ट में पैसे लगाए थे. सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने 7.18 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा है.
सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने मुंबई में नया फ्लैट खरीदा है.
नई दिल्ली. भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल मुंबई में 21 करोड़ रुपये का मकान खरीदा था और अभी एक साल भी नहीं बीता है कि उनकी पत्नी ने भी मुंबई में करोड़ों का अपार्टमेंट खरीद लिया है. स्क्वायर यार्ड के मुताबिक, सूर्यकुमार की पत्नी देविशा यादव ने चेम्बूर में 7.18 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है. यह प्रॉपर्टी गोदरेज वालों की है.
स्क्वायर यार्ड के मुताबिक, 1,516.20 वर्ग फीट (140.86 वर्ग मीटर) की यह प्रॉपर्टी Godrej Sky Terraces में है और दस्तावेजों के अनुसार, यह सौदा फरवरी में रजिस्टर्ड हुआ था. यह इस इमारत में कपल द्वारा एक साल में खरीदा गया तीसरा फ्लैट है. इसका मतलब है कि सूर्यकुमार यादव की फैमिली ने इसी प्रॉपर्टी में तीसरा मकान खरीदा है. इस फ्लैट का कारपेट एरिया 1,402 वर्ग फीट (130.25 वर्ग मीटर) है और इसके साथ दो पार्किंग स्पेस भी मिलते हैं. इस सौदे में 35.90 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई.
पिछले साल भी खरीदा था मकान
पिछले साल मार्च 2025 में सूर्यकुमार और देविशा ने इसी इमारत में दो फ्लैट 21.1 करोड़ रुपये में खरीदे थे. सूर्यकुमार की पत्नी देविशा जो एक उद्यमी, प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर और डांस कोच हैं. पिछले कुछ साल में मुंबई का चेंबूर इलाका एक प्रतिष्ठित पता बनकर उभरा है, जहां आधुनिक रिहायशी कॉम्प्लेक्स, गेटेड कम्युनिटी, अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी है, जिससे यह शहर के सबसे बेहतरीन उपनगरों में से एक बन गया है.
कनेक्टिविटी ने बढ़ाई कीमत
सेंट्रल मुंबई का यह उपनगर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सायन-पनवेल हाईवे और ईस्टर्न फ्रीवे के जरिए अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. साथ ही हार्बर लाइन पर स्थित चेंबूर रेलवे स्टेशन और मुंबई मोनोरेल की सुविधा से यहां से पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण दिशा में सफर करना बेहद आसान है. यह इलाका बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, लोअर परेल और नवी मुंबई जैसे बड़े बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के करीब है. साथ ही, यहां लोकप्रिय रिटेल सेंटर्स, प्रतिष्ठित स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन की जगहें भी मौजूद हैं.
कप्तान के पास कितनी नेट वर्थ
सूर्यकुमार यादव की नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया आईपीएल, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से आता है. मैच फीस से भी उन्हें एक मैच का 15 से 16 लाख रुपये मिलते हैं. यह फीस टेस्ट मैच की है और वन डे में 6 लाख रुपये प्रति मैच और टी-20 में 3 लाख रुपये प्रति मैच के मिलते हैं. बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट भी सालाना 3 करोड़ रुपये होता है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें


