पिता ने दीं लगातार 10 हिट फिल्में, किलर लुक बेटा निकला और आगे, सात साल में 9 मूवी हुईं ब्लॉकबस्टर

Date:


Last Updated:

बॉलीवुड में ऐसा नसीब शायद ही किसी सितारे का हो. पिता ने अपने जमाने में 10 लगातार हिट फिल्में दी और जब बेटा एक्टर बना तो उसने भी अनोखा रिकॉर्ड बना दिया. बेटे ने सात साल में 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इतिहास रचा. सभी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. पांच फिल्मों ने तो 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. सुपर स्टार बेटे की एक फिल्म ने तो 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. बॉलीवुड में यह कारनामा पिता-पुत्र की एक जोड़ी के नाम है.

बॉलीवुड के जाने माने स्क्रिप्ट राइटर-डायरेक्टर सलीम खान अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. हालांकि वो अब खतरे से बाहर हैं. एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलमान खान के पिता की तबीयत का अपडेट दिया है.  सलीम खान 1950 के दशक में डायरेक्टर के. अमरनाथ के बुलावे पर मुंबई आए थे. 1960 में के. अमरनाथ की फिल्म ‘बारात’ में उन्होंने काम किया. फिर छोटे-मोटे रोल करके गुजारा किया. इस दौरान वो स्क्रिप्ट लिखना सीख गए. सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान लगातार हिट फिल्में दे चुके हैं. सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का सभी को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइये पिता-पुत्र की जोड़ी के जीवन से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स पर एक नजर डालते हैं……..

फिल्म इंडस्ट्री के हर फिल्मकार-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर-एक्टर का एक ही सपना होता है कि वो लगातार हिट फिल्में दे. 60-70 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर इस सपने को पूरा किया. राइटर जोड़ी ने भारतीय सिनेमा का सुनहरा इतिहास लिखा. दोनों ने मिलकर इंडस्ट्री के समीकरण बदल दिए. सलीम-जावेद के नाम से फेमस इस जोड़ी ने बॉलीवुड में विजुअल स्क्रिप्ट का चलन शुरू किया. स्क्रिप्ट-स्क्रीनप्ले इतना परफेक्ट लिखते थे कि डायरेक्टर बहुत ही कम समय से फिल्म बना लेता था. प्रोड्यूसर स्क्रीनप्ले सुनकर खुश हो जाते थे. सलीम-जावेद का स्टारडम किसी सुपर स्टार से कम नहीं था. शायद ही कोई यकीन करे कि दोनों राइटर ने अपने स्ट्रगल के समय में 700 रुपये में स्टोरी बेची. फिर एक समय ऐसा भी आया जब इस जोड़ी ने हीरो से ज्यादा पैसे लिए.

सलीम खान-जावेद अख्तर भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे स्क्रीनराइटर हैं जिन्हें स्टार का स्टेटस मिला. दोनों ने लगभग 24 फिल्मों में एकसाथ काम किया. 20 फिल्में सफल रहीं. ऐसी सफलता किसी और स्क्रीनप्ले राइटर जोड़ी को नसीब नहीं हुई. 1971 से लेकर 1987 तक दोनों की फिल्में रिलीज होती हैं. इस राइटर जोड़ी के नाम लगातार 10 हिट फिल्में देने का भी रिकॉर्ड है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सलीम खान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने करियर में 10 लगातार हिट-सुपरहिट फिल्में दीं. ये फिल्में थीं : अंदाज, सीता और गीता, यादों की बारात, हाथी मेरे साथी, जंजीर, मजबूर, हाथ की सफाई, शोले, दीवार और डॉन. इनमें से शोले-दीवार को आइकॉनिक फिल्म माना जाता है. शोले फिल्म तो हिंदी सिनेमा का पर्याय मानी जाती है. दीवार फिल्म में पहली बार किसी अंडरवर्ल्ड डॉन की कहानी पर्दे पर दिखाई गई थी. इतना ही नहीं, सलीम -जावेद की जोड़ी ने काला पत्थर, त्रिशूल, शक्ति और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी. इन सभी फिल्मों की गिनती आज कल्ट मूवी में होती है.

सलीम खान के बड़े बेटे सलमान खान को अपने पिता से ज्यादा सफलता नसीब हुई. सात साल में 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने का रिकॉर्ड भी सलमान खान के नाम है. पर्सनल लाइफ में विवादों में रहे सलमान खान की जिंदगी में एक समय ऐसा भी जब हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थी. तीन साल तक असलता का दौर चला. बॉक्स ऑफिस पर फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं. 2010 में सलमान खान की किस्मत ने पलटा खाया. फिर ऐसा दौर शुरू हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पूरे सात साल तक उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी एकतरफा राज किया.

सलमान खान का बॉलीवुड में डेब्यू धमाकेदार रहा था. 29 दिसंबर 1989 में रिलीज हुई डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. सलमान खान-भाग्य श्री की जोड़ी पर दर्शक फिदा थे. 1994 में आई ‘हम आपके हैं कौन’, फिर 1996 में ‘जीत’, 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और 1999 में ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में खुद को सुपर स्टार के तौर पर स्थापित किया. 1999 में ही ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज हुई थी. इस म्यूजिकल फिल्म ने ऐश्वर्या राय से उनका नाम जोड़ा. फिर अचानक उनका नाम ‘काला हिरण शिकार केस’ में उभरा. 2002 में हिट एंड रन केस में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया. उनकी इमेज को खासा धक्का पहुंचा. फिर शुरू हुआ बुरा दौर. सलमान का करिश्मा पर्दे पर गायब होने लगा. उनकी 10 फिल्में फ्लॉप हुईं.

ऐसे में डेविड धवन सामने आए. उन्होंने सलमान खान-गोविंदा को साथ में लेकर 2007 में ‘पार्टनर’ फिल्म बनाई. मूवी सुपर हिट रही. फिर बोनी कपूर सलमान खान की जिंदगी में भगवान बनकर आए. उन्होंने ‘वॉन्टेड’ फिल्म ऑफर की. इस मूवी ने सलमान के सितारे बदल दिए. ‘वॉन्टेड’ ने उनका स्टारडम वापस लौटाया. इस फिल्म से सलमान खान फिर से एक्शन फिल्में करने लगे. 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ आई. इस मूवी ने उनकी किस्मत बदल दी.

सलमान खान की जिंदगी ने 360 डिग्री का चेंज लिया और एक ऐसा दौर शुरू हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पूरे सात साल तक उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी एकतरफा राज किया. लगातार 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. 2010 में अभिनव सिन्हा के निर्देशन ‘दबंग’ फिल्म ने उनके सितारे आसमान पर पहुंचा दिए. साजिद-वाजिद के संगीत से सजे इस फिल्म का एक गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई, डार्लिंग तेरे लिए…’ बहुत पॉप्युलर हुआ था. इस गाने को संगीतकार ललित पंडित ने कंपोज किया था. दबंग फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 41 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 221 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

2010 से 2017 के बीच सिर्फ 7 साल में सलमान खान ने 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इतिहास ही रच दिया. इस दौरान सलमान खान ने की एक से बढ़कर एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आईं. इनमें दबंग (2010), रेडी (2011), बॉडीगार्ड (2011), एक था टाइगर (2012) , दबंग 2 (2012), किक (2014), बजरंगी भाईजान (2015), सुल्तान (2016), टाइगर जिंदा है (2017) शामिल हैं. 2017 के बाद से सलमान खान एक बार फिर से संघर्ष कर रहे हैं. पिछले 9 साल में कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं. ऐसे में उनको ‘बैटल ऑफ गलवान’ से उम्मीदें है. अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगस्त 2026 तक सिनेमाघरों में आएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related