पीएम सूर्य घर योजना में 78 हजार सब्सिडी और मुफ्त बिजली

Date:


Last Updated:

‘पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उपभोक्ता उसे ग्रिड में बेचकर आय का अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त कर सकेंगे. योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र स्थापना पर सीधे उनके बैंक खाते में अधिकतम 78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पीएम सूर्य घर योजना का मकसद देशभर में एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करना है.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. अब बिजली का भारी-भरकम बिल भरने की टेंशन खत्म हो गई है. सरकार ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ लेकर आई है. इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं. इससे आपको हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी. इतना ही नहीं, बची हुई बिजली को आप ग्रिड में बेचकर एक्स्ट्रा इनकम भी कर सकते हैं.

यूपी नेडा इस योजना को तेजी से लागू कर रहा है. पात्र लोगों को 78 हजार रुपये तक की भारी सब्सिडी दी जा रही है. यह पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग इस स्कीम का पूरा फायदा उठा सकते हैं. आवेदन का प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन और बेहद आसान रखा गया है. बिना गारंटी के 7 परसेंट ब्याज पर लोन भी मिल रहा है.

खाते में सीधे आएंगे 78 हजार रुपये
सरकार ने सब्सिडी का पूरा स्ट्रक्चर एकदम क्लियर कर दिया है. 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये मिलेंगे. 2 किलोवाट के प्लांट पर 60 हजार रुपये की छूट है. 3 किलोवाट का पैनल लगाने पर 78 हजार रुपये की मैक्सिमम सब्सिडी मिलेगी. यह सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगी. इससे पूरे सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी बनी रहेगी. तीन किलोवाट तक के प्लांट के लिए आपको आसान लोन भी मिलेगा. इसकी ब्याज दर सिर्फ 7 प्रतिशत के करीब है. इसके लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं है.

कैसे करें इस स्कीम के लिए अप्लाई?
एप्लीकेशन प्रोसेस को बहुत ही सिंपल बनाया गया है. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद संबंधित डिस्कॉम से आपको अप्रूवल लेना पड़ेगा. अप्रूवल मिलने के बाद अपनी छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल कराएं. फिर नेट मीटर की डिटेल्स और बैंक अकाउंट की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें. सारे प्रोसेस पूरे होने के बाद सब्सिडी का पैसा आपके खाते में आ जाएगा.

योजना के लिए कौन लोग हैं एलिजिबल?
इस शानदार स्कीम का फायदा उठाने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. आवेदक का भारतीय नागरिक होना बहुत जरूरी है. घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए. आपके पास एक वैलिड बिजली कनेक्शन होना चाहिए. आपने पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी स्कीम का फायदा न लिया हो.

ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखें तैयार
ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले अपने कागज रेडी रखें. आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए. लेटेस्ट बिजली का बिल भी अपलोड करना होगा. बैंक पासबुक, चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की भी जरूरत पड़ेगी. अगर आप गौतमबुद्धनगर में रहते हैं तो विकास भवन जा सकते हैं. वहां यूपीनेडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर लवेश कुमार सिसोदिया से कक्ष संख्या 111 में संपर्क करें. लवेश कुमार सिसोदिया ने कहा, ‘यह योजना स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है’. वे आपको इस योजना की पूरी जानकारी देंगे.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related