पीरागढ़ी में 3 को मौत बांटने वाले तांत्रिक के जहीरे लड्डू से कैसे बची नेहा? पति की जरा सी होशियारी आई काम

Date:


होमताजा खबरDelhi

पीरागढ़ी में 3 को मौत बांटने वाले तांत्रिक के जहीरे लड्डू से कैसे बची नेहा?

Last Updated:

गाजियाबाद के लोनी में तांत्रिक कमरुद्दीन द्वारा इलाज के नाम पर कम से कम 8 लोगों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि वह जहरीले लड्डू और रूहानी सर्जरी के जरिए लोगों को शिकार बनाता था. दिल्ली की नेहा नामक महिला अपने पति की सतर्कता के कारण मौत के मुंह से बच निकली. पुलिस अब कमरुद्दीन से जुड़े 50 अन्य संदिग्ध मामलों और पुराने हत्याकाण्डों की गहन जांच कर रही है.

Zoom

तांत्रिक का कुंडली पुलिस निकाल रही है. (AI Image)

दिल्ली और गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर एक ऐसा ‘सीरियल किलर’ तांत्रिक सक्रिय था जो इलाज के नाम पर लोगों को मौत बांट रहा था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तांत्रिक कमरुद्दीन अब तक कम से कम 8 लोगों की जान ले चुका है. इस खौफनाक खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने पीरागढ़ी में तीन लोगों की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझानी शुरू की. तांत्रिक का शिकार होने से बाल-बाल बची 35 वर्षीय नेहा ने जो आपबीती सुनाई है वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है.

वो 7 लड्डू जो बन सकते थे मौत का कारण
सुलतानपुर की रहने वाली नेहा (35) पिछले साल चक्कर आने की समस्या से परेशान थी. मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद एक परिचित ने उसे लोनी के तांत्रिक कमरुद्दीन के पास भेजा. कमरुद्दीन ने नेहा को देखते ही दावा किया कि उस पर किसी ने सूअर और मुर्गे का मांस खिलाकर काला जादू किया है.

तांत्रिक ने नेहा को 7 लड्डू दिए और निर्देश दिया कि डॉक्टर की दवा की तरह रोज एक लड्डू खाना है. लेकिन नेहा के पति को कुछ शक हुआ. उन्होंने वे ‘अभिमंत्रित’ लड्डू कूड़े में फेंक दिए और नेहा को खाने से मना कर दिया. पुलिस का मानना है कि यही वह फैसला था जिसने नेहा की जान बचा ली, क्योंकि उन लड्डुओं में जहरीला पदार्थ होने का अंदेशा है.

‘रूहानी सर्जरी’ के नाम पर खौफनाक खेल
नेहा ने बताया कि दूसरी मुलाकात में तांत्रिक ने 8,000 रुपये फीस मांगी और रूहानी सर्जरी का नाटक किया. उसने नेहा को लिटाया और पेट से बुराई निकालने का दावा करते हुए खून से सने धागे और सड़ते हुए मांस के टुकड़े दिखाए.

· तांत्रिक ने कमरे के भीतर बने मजार के चक्कर लगवाए.

· नेहा को एक कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी.

· वहां से निकलने के बाद नेहा की जान तो बच गई, लेकिन कई अन्य लोग इतने खुशनसीब नहीं थे.

50 से ज्यादा लोग पुलिस के रडार पर
पुलिस अब उन 50 लोगों से संपर्क कर रही है जिन्होंने पिछले कुछ समय में कमरुद्दीन से मुलाकात की थी. जांच में सामने आया है कि इस तांत्रिक का संबंध 2014 के एक मर्डर और पिछले साल हुए डबल मर्डर से भी है. पीरागढ़ी में हाल ही में हुई तीन मौतों के पीछे भी इसी का हाथ बताया जा रहा है.

पुलिस जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद
लोनी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम अब इस सीरियल किलर तांत्रिक के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. पुलिस को शक है कि कमरुद्दीन पीड़ितों को जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी संपत्ति या अन्य लालच में हत्या करता था. फिलहाल तांत्रिक पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ जारी है. न्‍यूज18 इंडिया आपसे अनुरोध करता है कि बीमारी के इलाज के लिए अंधविश्वास का सहारा लेना जानलेवा हो सकता है. किसी भी शारीरिक समस्या के लिए केवल प्रमाणित डॉक्टरों से ही संपर्क करें.

About the Author

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

779 युवाओं को नौकरी, लेकिन टाटा मोटर्स में हुआ सबसे ज्यादा चयन, पूरी कहानी यहां

चंदौली. उत्तरप्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन...