Last Updated:
saaniya chandhok pre-wedding look : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है. मौका है उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की रस्मों का. हाल ही में सचिन तेंदुलकर, अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ जामनगर पहुंचे, जहाँ अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी का जश्न एक पारंपरिक पूजा के साथ शुरू हुआ.
Sachin Tendulkar Daughter-In-Law saaniya chandhok Pre-Wedding Look : तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू सानिया चंडोक ने प्रीवेडिंग सेरेमनी में अपनी सादगी और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया. इस मौके पर उन्होंने आइवरी (Ivory) रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था. उनके इस पहनावे में सादगी और भव्यता का एक शानदार संतुलन देखने को मिला, जो पारंपरिक पूजा के गरिमामय माहौल के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था. सानिया का यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और प्रशंसकों ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की.
उनके लहंगे की बारीकियों की बात करें तो यह पूरी तरह से क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट और बीडवर्क (मोतियों की कारीगरी) से सजा हुआ था. लहंगे के बॉर्डर और दुपट्टे पर लगे नाजुक टैसल्स (tassels) उनके स्टाइल को एक मॉर्डन और ग्रेसफुल टच दे रहे थे. सानिया ने इस भारी कारीगरी वाले लहंगे के साथ एक खूबसूरत नेट का दुपट्टा कैरी किया था, जो उनके पूरे आउटफिट को एक ड्रीमी (dreamy) लुक दे रहा था.
अपने लुक को मुकम्मल बनाने के लिए सानिया ने गहनों का चुनाव बेहद समझदारी से किया था. उन्होंने एक शानदार डायमंड चोकर नेकलेस पहना, जो उनकी नेकलाइन को खूबसूरती से उभार रहा था. इसके साथ ही मैचिंग इयररिंग्स और एक स्लीक ब्रेसलेट ने उनके ‘अंडरस्टेटेड एलिगेंस’ को उभार रहा था. उनकी ज्वेलरी न केवल महंगी थी, बल्कि उनके आउटफिट की चमक को और भी बढ़ा रही थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मेकअप और हेयरस्टाइल के मामले में सानिया ने ‘मिनिमल ग्लैम’ लुक को चुना. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ उन्हें एक नेचुरल लुक दिया. हल्के मेकअप और चेहरे पर खिली मुस्कान के साथ उन्होंने जामनगर के इस समारोह में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए. अर्जुन तेंदुलकर की नेवी ब्लू शेरवानी के साथ सानिया का यह आइवरी लुक इस सीजन के लिए एक बेहतरीन कपल फैशन इंस्पिरेशन बन गया है.
इस भव्य समारोह में सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी बेहद ग्रेसफुल लुक में नजर आए. सचिन ने एक शानदार डार्क नेवी ब्लू बंदगला पहना था, जिस पर बारीक पैटर्न वाली एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो उन्हें एक रॉयल टच दे रही थी. वहीं, अंजलि तेंदुलकर ने लाल और गोल्डन रंग का पारंपरिक एथनिक सूट चुना, जिसके बॉर्डर पर हैवी वर्क किया गया था.
अंबानी परिवार की मेजबानी- इस निजी समारोह का आयोजन अंबानी परिवार ने जामनगर में किया था. मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका ने मिलकर तेंदुलकर परिवार का स्वागत किया. नीता अंबानी ने एक भावुक भाषण के साथ इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका पूरे उत्साह के साथ पारंपरिक रस्में निभाती नजर आईं, जिसमें उन्होंने कपल को तिलक लगाया.Image Cradit: Istagram- Manav Manglani


