बंगाल में बहन-बेटियों की इज्जत दांव पर लगी है, CM रेखा गुप्ता का ममता बनर्जी पर प्रहार, आपकी विदाई तय है

Date:


होमताजा खबरदेश

बंगाल में बहन-बेटियों की इज्जत दांव पर लगी है, CM रेखा गुप्ता का ममता पर हमला

Last Updated:

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल की जनता ने अब बदलाव का पूरा मन बना लिया है. इसके अलावा उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर भी ममता सरकार को जमकर घेरा. अपने कोलकाता दौरे के दौरान रेखा गुप्ता ने कालीघाट मंदिर में मां काली की विशेष पूजा भी की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बंगाल में न्याय और सुशासन की प्रार्थना की.

Zoom

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला.

कोलकाता. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोलकाता से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की विदाई तय है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि बंगाल में आतंक, गुंडागर्दी और लालच की राजनीति का अंत होने वाला है. यह चुनाव बंगाल में बदलाव लाएगा और जिस तरह से यहां लोगों पर जुल्म होता है, जिस तरह से यहां बहन-बेटियों की इज्जत दांव पर लगी है, जिस तरह से यहां के लोगों को लूटा और जलाया जाता है, जिस तरह से प्रशासन द्वारा लोगों को कुचला जाता है, उन सभी को देखते हुए यहां की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई करनी है.

घुसपैठ का जिक्र करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, घुसपैठियों के पीछे छिपकर, वह लोगों की आवाज नहीं दबा सकतीं. लोगों ने फैसला कर लिया है और बदलाव जरूरी है. सीएम रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे के दौरान यहां पर मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. एक्स पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “कोलकाता के पावन कालीघाट मंदिर में मां काली के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. मां काली बंगाल की चेतना, संस्कृति और आत्मबल की अधिष्ठात्री हैं. वे केवल आराधना का केंद्र नहीं, बल्कि संघर्ष में साहस, विपत्ति में धैर्य और हर नई शुरुआत में विश्वास की शक्ति हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “कालीघाट में हर जय मां काली के स्वर में बंगाल की अटूट भक्ति और आत्मगौरव का स्पंदन महसूस होता है. मां काली की कृपा समस्त जनों पर बनी रहे. वे सभी को शक्ति, शांति, समृद्धि और धर्ममार्ग पर अडिग रहने का आशीर्वाद प्रदान करें.” सीएम ने पोस्ट में आगे लिखा कि मां काली अन्याय के विरुद्ध साहस और सत्य के पक्ष में खड़े होने की प्रेरणा देती हैं. उनका आशीर्वाद हमें ऐसी व्यवस्था के निर्माण की शक्ति दे जहां तुष्टिकरण नहीं, न्याय हो. भय नहीं, विश्वास हो. राजनीति नहीं, जनसेवा सर्वोपरि हो और मां की कृपा से सेवा, सुशासन और जन-जन के कल्याण का संकल्प और दृढ़ हो. जय मां काली.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related