बवाल के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ को बड़ी राहत, रिलीज पर लगी रोक हटी, अब थिएटर्स में कब दस्तक देगी फिल्म?

Date:


Last Updated:

जस्टिस थॉमस ने 26 फरवरी को यह कहते हुए फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 – गोस बियॉन्ड’ की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्धारित दिशानिर्देशों पर ध्यान नहीं दिया और कानून की स्पष्ट रूप से अवहेलना हुई है. जज ने यह भी कहा कि “फिल्म में सांप्रदायिक वैमनस्य उत्पन्न करने या किसी समुदाय की बदनामी की संभावना प्रथम दृष्टया निहित प्रतीत होती है” इसलिए उच्च अधिकारियों द्वारा जांच किए बिना इसे रिलीज करना कानूनी रूप से अनुचित होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड अब सिनेमाघरों में रिलीज हो सकेगी.

नई दिल्ली. ‘द केरला स्टोरी 2 – गोस बियॉन्ड’ को लेकर बवाल मचा हुआ है. केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी थी. मेकर्स सिंगल बेंच के इस आदेश के खिलाफ डिवीजन बेंच में गए, जिसके बाद मेकर्स को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है. डिवीजन बेंच ने सिंगल जज के आदेश को स्टे कर दिया, जिससे फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो सकेगी.

जानकारी के मुताबिक, जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस पी.वी. बालकृष्णन की बेंच ने प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की अपील पर सुनवाई की और सिंगल जज के 15 दिनों की रोक वाले आदेश को स्थगित कर दिया. अब मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी.

फिल्म की रिलीज 27 फरवरी 2026 को तय थी और इसे UA16+ सर्टिफिकेट 16 फरवरी को मिल चुका था. लेकिन 26 फरवरी को सिंगल जज जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने अंतरिम रोक लगा दी थी. कोर्ट ने कहा था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने सर्टिफिकेशन देते समय दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया और फिल्म में ऐसा कंटेंट है जो सामाजिक सद्भाव बिगाड़ सकता है. कोर्ट ने CBFC को दो हफ्ते में रिवीजन पिटीशन्स पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया था. पिटीशनर्स ने फिल्म के टीजर और ट्रेलर को आधार बनाकर दावा किया कि यह कम्युनल हार्मनी को खतरा है और केरल की छवि खराब करती है.

प्रोड्यूसर विपुल शाह ने तुरंत अपील की और डिवीजन बेंच ने शाम 7:30 बजे इमरजेंसी हियरिंग की. करीब दो घंटे की सुनवाई के बाद बेंच ने सिंगल जज के आदेश पर स्टे लगा दिया. प्रोड्यूसर के वकील ने तर्क दिया कि फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं जो केरल या किसी धर्म का अपमान करता हो. यह एक प्रोटागोनिस्ट की कहानी है जो राज्य से निकलकर आगे बढ़ती है. देरी से भारी आर्थिक नुकसान होगा.

2 हफ्ते बाद होगी अगली सुनाई
निर्माताओं ने यह भी तर्क दिया कि फिल्म को देशभर में 1,800 से ज्यादा सिनेमाघरों और विदेशों में 355 केंद्रों पर रिलीज किया जाना था, जिससे भारी वित्तीय नुकसान होने की आशंका थी. डिवीजन बेंच ने निर्माता पक्ष की दलीलों पर गौर करते हुए सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे लगा दिया और मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद तय की .

‘द केरला स्टोरी’ पर भी हुआ था विवाद
2023 में आई ‘द केरला स्टोरी’ भी विवादों में रही थी, जिसमें ‘लव जिहाद’ की थीम पर दावा किया गया था. सीक्वल में भी इसी तरह के मुद्दों को आगे बढ़ाया गया है. फिल्म के ट्रेलर और टीजर से राजनीतिक बहस छिड़ी थी. प्रोड्यूसर का कहना है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और समाज में जागरूकता लाती है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related