Last Updated:
शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने अपना पहला पोस्ट शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. उन्होंने विजय देवरकोंडा संग एक प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘लवली सरप्राइज’ इस रोमांटिक कैप्शन के साथ सामने आई फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
फैंस इस रोमांटिक जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं.
नई दिल्ली. साउथ के पॉवर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब ऑफिशियली रूप से पति-पत्नी बन गए हैं. दोनों 26 फरवरी को शादी कर अपने जीवन का नया अध्याय शुरु कर चुके हैं. दोनों ने परिवार की रजामंदी से उदयपुर में इंटीमेट सेरेमनी की और फिर फैंस के साथ अपने यादगार दिन की खास तस्वीरों को शेयर भी है. अब शादी के बाद रश्मिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है. खास बात ये है कि इस पोस्ट में उनके साथ विजय देवरकोंडा हैं.
‘रणबाली’ की टीम ने दिया रश्मिका-विजय को तोहफा
तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के महज दो दिन बाद उनके अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की टीम ने एक दिल छू लेने वाला सरप्राइज दिया है, जो रश्मिका को काफी पसंद आया और वो इसे शेयर किए बिना खुद को रोक नहीं सकी.
रश्मिका का पोस्ट.
‘रणबाली’ का पोस्टर
मेकर्स ने रश्मिका और विजय को दिखाते हुए ‘रणबाली’ का एक दिलचस्प पोस्टर भी शेयर किया. पोस्टर पर लिखा है, ‘कुछ रिश्ते अमर होते हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना रणबाली में. हमारे रणबाली और जयम्मा हमेशा साथ. इस खास सरप्राइज के साथ उनके प्यार का जश्न मनाते हुए.
रश्मिका बोलीं लवली सरप्राइज
रश्मिका ने फिल्म को पोस्ट शेयर कर इसे लवली सरप्राइज बताया और लिखा- ‘यह हमारे लिए बहुत प्यारा सरप्राइज है और अब यह आपके लिए भी सरप्राइज है. ये हम हैं… रणबाली और जयम्मा’.
‘बस मेरा रहे तू और तेरी मैं’
फिल्म का गाना ‘ओ मेरे साजन’ शेयर करते हुए मेकर्स ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं दीं. गाने में रश्मिका और विजय की शादी के सीन्स दिखाए गए हैं और उनकी केमिस्ट्री भी झलकती है. वीडियो की शुरुआत रश्मिका और विजय के किरदारों की शादी की तैयारियों से होती है, जिसके बाद दोनों की जिंदगी शुरू होती है.
‘रणबाली’ की रिलीज डेट
रश्मिका और विजय फिल्म ‘रणबाली’ में एक साथ नजर आएं. शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म है. विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की पुष्टि की.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

