Last Updated:
Bahraich Latest News : बहराइच में इन दिनों ‘लैला मजनू’ नाम का सजावटी पौधा लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. हरी और लाल रंग की पत्तियों वाला यह अनोखा पौधा देखने में बेहद आकर्षक है. खास बात यह है कि सूखने के बाद भी इसका रंग बरकरार रहता है. मात्र 50 से 60 रुपए में यह पौधा आसानी से उपलब्ध है.
बहराइच : यूपी के बहराइच में इन दिनों एक खास पौधा लोगों का ध्यान खींच रहा है. नाम है ‘लैला मजनू’. नाम सुनते ही लोग चौंक जाते हैं, लेकिन यह कोई प्रेम कहानी नहीं बल्कि घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला आकर्षक पौधा है. हरी और लाल रंग की पत्तियों वाला यह पौधा मात्र 50 से 60 रुपए में उपलब्ध है.
पत्तियों का अनोखा रंग बना रहा खास
लैला मजनू का नाम सुनते ही लोग हैरान हो जाते हैं. दरअसल यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक सजावटी पौधा है. जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी दो रंगों वाली पत्तियां हैं. एक तरफ की पत्ती हरे रंग की होती है तो दूसरी तरफ लाल रंग की. यही वजह है कि इसका नाम ‘लैला मजनू’ रखा गया है. जानकार बताते हैं कि यह पौधा देखने में बेहद सुंदर और मनमोहक लगता है. कुछ समय बाद इसमें छोटे और आकर्षक फूल भी निकलते हैं. खास बात यह है कि सूखने के बाद भी इसकी पत्तियों का रंग फीका नहीं पड़ता. एक तरफ हरा और दूसरी तरफ लाल रंग बरकरार रहता है. यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है.
घर और गार्डन की बढ़ती है शोभा
यह पौधा आउट डोर प्लांट की श्रेणी में आता है. इसे आप अपने घर के आंगन, गार्डन या गमले में आसानी से लगा सकते हैं. ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. बस एक से दो दिन के अंतराल पर हल्का पानी देना होता है.. कम देखभाल में साल भर हरा-भरा रहने वाला यह पौधा घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता है. कई लोग इसे गार्डन की सजावट के लिए तो कई लोग बालकनी और छत पर भी लगाते हैं.
कहां से करें खरीदारी
अगर आप बहराइच जिले में रहते हैं और इस खास पौधे को अपने घर लाना चाहते हैं. तो आपको जिलाधिकारी कार्यालय के पास दूर संचार ऑफिस के सामने स्थित राहुल जी की नर्सरी पर जाना होगा. यहां यह पौधा मात्र 50 से 60 रुपए की कीमत में आसानी से मिल जाता है. खास बात यह है कि पौधा देखने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता. आप नर्सरी पहुंचकर पहले पौधों को देख सकते हैं और पसंद आने पर खरीद सकते हैं.


