‘बहुत बड़ा नुकसान’, अरिजीत सिंह के संन्यास पर गीतकार की दो टूक, मूवीज सुपरहिट बनाने का दिया क्रेडिट

Date:


Last Updated:

मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने साल 2026 की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया था. इस फैसले पर रिएक्शन देते हुए गीतकार स्वानंद किरकिरे ने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘बड़ा नुकसान’ बताया है. स्वानंद किरकिरे का मानना है कि अरिजीत फिल्मों की सफलता की गारंटी थे और उनके बिना संगीत का भविष्य अधूरा सा लगेगा. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह कई निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं और अब नए असाइनमेंट नहीं लेंगे. हालांकि, वे खुद को निखारने के लिए संगीत सीखते रहेंगे. फैंस अब बस उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अरिजीत सिंह के संन्यास ने कई लोगों को निराश किया है.

नई दिल्ली: मशहूर गायक अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला साल 2026 की सबसे चौंकाने वाली खबरों में से एक बनकर उभरा है. इस फैसले ने न केवल उनके करोड़ों फैंस को मायूस किया है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक खालीपन का अहसास करा दिया है. हाल में नेशनल अवॉर्ड विजेता गीतकार और गायक स्वानंद किरकिरे ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी. उन्होंने ‘न्यूज18 शोशा’ से खास बातचीत में इसे फिल्म जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि अरिजीत जैसा फनकार, जिसकी आवाज ने न जाने कितनी फिल्मों को सुपरहिट बनाया और लोगों के दिलों में सुकून भरा, उसका इस तरह जाना दुखद है. स्वानंद किरकिरे का मानना है कि अरिजीत के गाने फिल्मों की कामयाबी की गारंटी हुआ करते थे, ऐसे में उनके जाने से संगीत की दुनिया में जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई मुश्किल है.

अरिजीत के इस अचानक लिए गए फैसले के पीछे की वजहों को लेकर इंडस्ट्री में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. स्वानंद किरकिरे ने संकेत दिया कि शायद अरिजीत अब अपनी क्रिएटिविटी को किसी नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से उनका निजी फैसला है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए. हो सकता है कि वह खुद को रिफ्रेश करना चाहते हों या शायद उनके मन में फिल्म मेकिंग जैसा कुछ नया करने का विचार हो.’ हालांकि, किरकिरे ने यह भी साफ किया कि वह अरिजीत के इस फैसले से निजी तौर पर सहमत नहीं हैं और वह उनसे गुजारिश करेंगे कि वह अपने इस फैसले पर दोबारा सोचें और दोबारा गायकी की दुनिया में वापसी करें, क्योंकि संगीत प्रेमियों के लिए उनकी कमी को सहन करना आसान नहीं होगा.

अरिजीत सिंह के संन्यास की कई वजहें
गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में ही सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट में अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि अब वह कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे और अपने सफर को यहीं विराम दे रहे हैं. अरिजीत ने साफ किया कि इसके पीछे कोई एक वजह नहीं बल्कि कई कारण हैं, जिनके बारे में वह काफी समय से सोच रहे थे. भले ही वह अब फिल्मों के लिए नहीं गाएंगे, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वह एक छोटे कलाकार की तरह हमेशा नया म्यूजिक सीखते रहेंगे और खुद के लिए कुछ नया करते रहेंगे. अब देखना यह होगा कि क्या इंडस्ट्री के दिग्गजों और फैंस के प्यार को देखते हुए वह अपनी इस ‘रिटायरमेंट’ की घोषणा को वापस लेते हैं या नहीं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Falgun Purnima 2026 march chandra grahan sutak kaal to start in morning how will do snan daan | फाल्गुन पूर्णिमा पर कैसे होगा स्नान—दान?...

होमताजा खबरधर्मफाल्गुन पूर्णिमा स्नान-दान कैसे होगा? उस दिन...