बोकारो के सेक्टर-4 के मजदूर मैदान में इन दिनों उड़ीसा की मशहूर मिठाई ‘मथुरा केक’ लोगों को खूब पसंद आ रही है. देखने में यह झारखंड के गुलगुला जैसी लगती है, लेकिन स्वाद में बेहद नरम और मीठी होती है. मथुरा केक मैदा, चीनी और बेकिंग पाउडर से तैयार किया जाता है. छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में तला जाता है और फिर नारियल बुरादा व इलायची पाउडर में लपेटकर परोसा जाता है.


