Last Updated:
Mehendi Blouse Designs : आजकल की मॉडर्न दुल्हनों के बीच ‘बॉडी डिजाइनिंग मेहंदी’ का नया क्रेज देखने को मिल रहा है. अब मेहंदी केवल हथेलियों या पैरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि कंधे और पीठ, यहां तक की ‘ब्लाउज डिजाइन’ के रूप में भी अपनी जगह बना रही है.
Mehendi Designs For Body : शादी में मेहंदी का खास महत्व होता है. लेकिन अब मेहंदी फैशन सिंबल भी बन चुकी है. ,अब तक ब्राइडल मेहंदी का मतलब हाथों और पैरों को भारी-भरकम गॉर्जियस डिज़ाइनों से होता था, लेकिन बदलते दौर के साथ दुल्हनों की पसंद भी ग्लोबल होती जा रही है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा और काफी बोल्ड ट्रेंड सुर्खियाँ बटोर रहा है, जिसे ‘मेहंदी बॉडी आर्ट ‘ कहा जा रहा है.
इस ट्रेंड के तहत लड़कियां मेहंदी से ब्लाउज की डिजाइन बॉडी पर बनवा ले रही हैं. मॉर्डन ब्राइड में ये ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है. लड़कियां हाथ और पैर के साथ साथ अपनी पीठ, कंधों और नेकलाइन पर भी मेहंदी से ब्लाउज जैसे पैटर्न बनवा रही हैं.
हालांकि इस स्टाइल को गॉर्जियस बनाने के लिए स्टोन वर्क का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जो न केवल देखने में बेहद रॉयल लगता है, बल्कि दुल्हन के पूरे लुक को एक ‘मॉर्डन ट्विस्ट’ भी देता है. यही कारण है कि यह ‘मेहंदी ब्लाउज’ स्टाइल आज की दुल्हनों के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस तरह के मेहंदी डिजाइन ट्यूब डिजाइन ब्लाउज के साथ काफी पसंद की जा रही है. यह स्किन को किसी हद तक कवर करती है लेकिन मॉर्डन और यूनीक ट्विस्ट के साथ. ठीक वैसे ही जैसे नेट फैब्रिक से बॉडी को कवर तो किया जाता है लेकिन बॉडी शो भी होती है.
मेहंदी का यह ब्लाउज डिजाइन मॉर्डन दुल्हनों की पहली पसंद बन सकती है. यह मेहंदी बॉडी आर्ट महारानी चोकर डिजाइन से इंस्पायर्ड है. इसमें कंधों, गर्दन और पीठ पर बारीक फूलों और जालीदार पैटर्न से बिल्कुल असली ब्लाउज की फ्रील जैसा लुक दिया जाता है. यह अनूठा बॉडी आर्ट न केवल बोल्ड और स्टाइलिश है, बल्कि पारंपरिक श्रृंगार को मॉडर्न टच भी देता है.
अगर आप ब्लाउज डिजाइन नहीं बनवाना चाहती हैं लेकिन बॉडी आर्ट चाहती हैं वो इस तरह की शोल्डर पर मेहंदी आर्ट बनवा सकती है. आप इसे हाथों की मेहंदी से मैच कर सकती हैं. ये भी आपको रॉयल लुक देगा.
आपको भी अगर बॉडी मेहंदी आर्ट पसंद है तो कमर और नाभी के आसपास इस तरह की डिजाइन बनवा सकती हैं. ये स्टाइल अभी काफी पॉपुलर है और युवाओं में काफी ट्रेंडी है.
इस तरह अगर आप ब्लाउज लो कट पहन रही हैं तो इस तरह की ज्वेलरी डिजाइन नेक मेहंदी काफी कूल दिखेगी. आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ इसे पहनें. ये डिजाइन फ्रंट और बैक, दोनों के लिए परफेक्ट है.(All Image Credit: pinterest)


