Last Updated:
UP News: मजदूरों को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देने के लिए सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना चलाई जा रही है. 18 से 40 वर्ष के पंजीकृत श्रमिक इसमें आवेदन कर सकते हैं. उम्र के अनुसार 55 से 200 रुपये मासिक अंशदान देना होगा. 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी. योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया जा रहा है और चाहें तो इसे बीच में बंद भी किया जा सकता है.
फिरोजाबाद में रहने वाले मजदूरों को बुढ़ापे में किसी पर बोझ नहीं बनना पड़ेगा. सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन स्कीम के जरिए लाभ मिलेगा. बुढ़ापे में मजदूर किसी का सहारा नहीं लेंगे आराम से जिंदगी काट सकेंगे. उन्हें हर महीने पेंशन के रूप में हजारों रुपए दिए जाएंगे. इसके लिए मजदूरों को श्रम विभाग में जाकर आवेदन करना होगा. इसके बाद उन्हें इस पेंशन स्कीम का लाभ मिल सकेगा.
60 साल के बाद मजदूरों को मिलेगी पेंशन
फिरोजाबाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना चलाई जा रही है. इस योजना के जरिए जो पंजीकृत मजदूर हैं, वह पेंशन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें 18 साल से लेकर 40 साल तक के रजिस्टर्ड मजदूर आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के बाद श्रमिकों से 55 रुपए से लेकर ₹200 तक हर महीने जमा किए जाएंगे.इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक 18 साल से लेकर 40 साल का होना चाहिए.वहीं 18 साल के मजदूर से ₹55 और 40 साल के मजदूर से ₹200 हर महीने ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे.इसके बाद 60 साल पूरे होने पर श्रमिक को हर महीने ₹3000 पेंशन दी जाएगी.जिससे श्रमिक को बुढ़ापे में किसी और के सहारे नहीं रहना पड़ेगा और आराम से अपनी जिंदगी गुजार सकेगा.
योजना अच्छी न लगने पर बंद करने की भी है सुविधा
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले मजदूर का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.उसके बाद ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन होगा.जिस मजदूर की मासिक आय 15 हजार से कम है तो वह इस योजना का लाभ ले सकेगा.वही अगर किसी मजदूर को यह योजना अच्छी नहीं लगती है तो वह बीच में कभी भी इसे बंद कर सकता है.इसका लाभ देने के लिए सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम को मैनेजर बनाया गया है.जिसके जरिए मजदूरों को पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


