मलाइका अरोड़ा की इटली के ट्रेवी फाउंटेन की फोटो वायरल, कम उम्र के रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग हुईं स्पॉट

Date:


Last Updated:

मलाइका अरोड़ा की ट्रेवी फाउंटेन पर नए पार्टनर संग फोटो वायरल है, लोग हर्ष मेहता के नाम पर चर्चा कर रहे हैं, मलाइका ने अफवाहों पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मलाइका अरोड़ा के कम उम्र के रुमर्ड बॉयफ्रेंड की चर्चा हो रही है.

मुंबई. मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अपनी रुमर्ड रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. अब, मलाइका की एक अनदेखी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं. लोग जानना चाह रहे हैं कि मलाइका ने इटली में वेलेंटाइन डे किस शख्स के साथ मनाया. एक रेडिट यूजर ने मलाइका को नए पार्टनर के साथ वाली एक फोटो शेयर की और लिखा, “मलाइका का वेलेंटाइन ट्रेवी फाउंटेन पर?? 14 फरवरी को ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका अरोड़ा अपने (इतने छोटे नहीं) बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई…”

फोटो में वह शख्स मलाइका के साथ मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने सेल्फी लेता दिख रहा है. हालांकि, कई रेडिट यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह तस्वीर पीआर स्टंट के लिए बनाई गई है. पिछले साल, मलाइका अरोड़ा का मुंबई में एक कॉन्सर्ट में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वह एक मिस्ट्रीमैन से बातचीत करती दिख रही थीं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related