मां ने सुनाई बेटी की दर्दनाक दास्तां, फट जाएगा आपका कलेजा, प्रेमी ने पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें | gurugram 19 year tripura girl live in partner tortured crossed all limits mother shared daughter painful story haryana police

Date:


गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. 19 साल की एक लड़की के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने न केवल विश्वासघात किया, बल्कि उसे ऐसी क्रूर यातनाएं दीं जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. आरोपी शख्स ने अपनी पार्टनर के शरीर पर सैनिटाइजर डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान शिवम के रूप में हुई है. पीड़िता त्रिपुरा की रहने वाली है, जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक युवती काफी गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका इलाज जारी है.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में त्रिपुरा की लड़की जिंदगी की जंग लड़ रही है. इधर मां का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने अपनी बेटी की आपबीती सुनाई. मां के मुताबिक, आरोपी ने न केवल उसकी बेटी का रेप किया, बल्कि तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाए. पीड़िता की मां ने बताया कि 16 फरवरी की रात 10 बजे उनकी बेटी का फोन आया था. फोन पर वह बुरी तरह रो रही थी और उसने कहा, ‘मां, मेरे पास समय नहीं है, वह मुझे मार डालेगा. शिवम नाम का लड़का पिछले 3 दिनों से मुझे प्रताड़ित कर रहा है. उसने मुझे पीटा है, जलाया है और आज वह मेरी जान ले लेगा.’

हैवानियत की पराकाष्ठा

मां के मुताबिक, यह कॉल सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बेटी ने बताया कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया है और उसे बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा. पीड़िता की मां ने कहा आरोपी शिवम ने उनकी बेटी को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा. इस दौरान उसने युवती पर पेशाब किया और उसे अपमानित किया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी. आरोपी ने कथित तौर पर पिछले 3 दिनों से हर रोज तीन बार युवती के प्राइवेट पार्ट्स को जलाया. इतना ही नहीं, उसने चाकू का इस्तेमाल कर युवती के शरीर पर कई जगहों पर गहरे कट मार दिए. आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया था और इसी आड़ में उसने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया.

ऑनलाइन ऐप से हुई थी दोस्ती

जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी शिवम की दोस्ती एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. युवती अपनी पढ़ाई के सिलसिले में गुरुग्राम में रह रही थी, जहां शिवम ने उसे अपने विश्वास में लिया. शादी का वादा कर वह उसे अपने साथ ले गया और फिर उसे बंधक बना लिया. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की हालत बेहद नाजुक है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने साइबर सिटी गुरुग्राम की सुरक्षा व्यवस्था और ऑनलाइन फ्रेंडशिप के खतरों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. महिला सुरक्षा संगठनों ने इस मामले में आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है. त्रिपुरा सरकार ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और हरियाणा पुलिस से संपर्क साधकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.

त्रिपुरा की एक लड़की सुनहरे भविष्य के सपने लेकर बायोटेक की पढ़ाई करने गुरुग्राम आई थी. लेकिन ऑनलाइन प्यार में ऐसे फंसी कि अब जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है. पुलिस में दर्ज एफआईआर और पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी शिवम पिछले काफी समय से युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. उसने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. हालांकि, रिश्ते के कुछ समय बाद ही उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. वह छोटी-छोटी बातों पर युवती के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related