माता-पिता की सेवा के लिए छोड़ी नौकरी, 1 लाख से शुरू किया बिजनेस, अब 15 गुना कर रहे कमाई!

Date:


होमताजा खबरbusiness

माता-पिता की सेवा के लिए छोड़ी नौकरी, 1 लाख से शुरू किया बिजनेस, कमाई 15 गुना!

Last Updated:

Furniture Business Success Story: बुरहानपुर के मोहम्मद मर्चेंट ने माता-पिता की सेवा के लिए नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू किया. उन्होंने 1 लाख रुपये का लोन लेकर फर्नीचर और हार्डवेयर की दुकान की नींव रखी. शुरुआती संघर्ष के बाद आज वे सालाना 10 से 15 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. उनके बिजनेस से 4 से 5 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू करना चाहते हैं.

Burhanpur Businessman Success Story: कहते हैं जब इरादे नेक हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर कदम चूमती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के अंडा बाजार क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद मर्चेंट ने इस बात को अपने जीवन में सच कर दिखाया है. माता-पिता की सेवा के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और घर पर रहकर ही एक छोटे से बिजनेस की शुरुआत की. आज वही बिजनेस उन्हें सालाना 10 से 15 लाख रुपये तक की कमाई दे रहा है.

नौकरी छोड़ी, माता-पिता को चुना
मोहम्मद मर्चेंट बताते हैं कि करीब 30 साल पहले वे नौकरी किया करते थे, लेकिन माता-पिता की बढ़ती उम्र और उनकी सेवा के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया. इसके बाद उन्होंने अपने पिता की पुरानी फर्म को आगे बढ़ाने की ठानी और खुद का काम शुरू किया. उन्होंने करीब 1 लाख रुपये का लोन लेकर फर्नीचर और हार्डवेयर के छोटे कारोबार की नींव रखी.

छोटी दुकान से शुरू हुआ सफर
शुरुआत में मोहम्मद मर्चेंट की दुकान काफी छोटी थी. वे फर्नीचर के साथ-साथ लोहे का सामान भी बेचते थे. शुरुआती दौर में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. धीरे-धीरे ग्राहकों का भरोसा बढ़ा और दुकान पर भीड़ आने लगी, जिसके बाद उन्होंने अपने बिजनेस को और बड़ा किया.

आज चलाते हैं “बॉम्बे हार्डवेयर”
आज मोहम्मद मर्चेंट “बॉम्बे हार्डवेयर” नाम से दुकान का संचालन कर रहे हैं. यहां घर-गृहस्थी और हार्डवेयर से जुड़ा लगभग हर तरह का सामान मिलता है.बुरहानपुर जिले के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी लोग उनकी दुकान पर खरीदारी करने पहुंचते हैं. दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां क्वालिटी सामान उचित दामों पर उपलब्ध कराया जाता है.

4 से 5 लोगों को दे रहे हैं रोजगार
मोहम्मद मर्चेंट बताते हैं कि आज उनके बिजनेस से 4 से 5 लोगों को नियमित रोजगार मिल रहा है. दुकान सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है. वे हर साल 10 से 12 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं, जबकि अच्छे सीजन में यह आंकड़ा 15 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.

लक्ष्य है और लोगों को देना रोजगार
मोहम्मद मर्चेंट का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ कमाई करना नहीं है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देना है. इसके लिए वे लगातार अपने बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. आज वे गर्व के साथ कहते हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता का सपना पूरा कर दिया है और उनके द्वारा शुरू की गई फर्म को आगे बढ़ा रहे हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related