मुंगेर में 270 पदों पर सुरक्षा कर्मियों की भर्ती, 29 हजार तक वेतन, 26 फरवरी से लगेगा नियोजन कैंप

Date:


Last Updated:

मुंगेर जिले के युवाओं के लिए वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए जिला नियोजनालय द्वारा सुरक्षा एजेंसी के सहयोग से सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर समेत 270 पदों पर भर्ती के लिए प्रखंडवार नियोजन कैंप आयोजित किए जाएंगे. इसमें योग्य युवाओं को सीधे चयन का अवसर मिलेगा.

एक बार फिर से मुंगेर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब वर्दी पहनकर नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं को घर के पास ही मौका मिलने जा रहा है. जिला नियोजनालय, मुंगेर की ओर से सुरक्षा कंपनी SIS Security and Intelligence Services (India) Ltd. के सहयोग से सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए विशेष नियोजन कैंप आयोजित किए जाएंगे.
जारी सूचना के अनुसार कुल 270 पदों पर भर्ती की जाएगी. बता दें कि यह जानकारी युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई है.

29 हज़ार तक मिलेगा वेतन 
जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया इनमें सुरक्षा सुपरवाइजर के 20 पद, सुरक्षा गार्ड के 150 पद, सुरक्षा अधिकारी के 50 पद तथा कैश कस्टोडियन के 50 पद शामिल हैं. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से लेकर स्नातक तक तय की गई है. आयु सीमा भी पद के अनुसार निर्धारित है. चयनित उम्मीदवारों को करीब 12 हजार से 29 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है.

इन प्रखंडों में आयोजित की जाएगी कैंप 
नियोजन कैंप प्रखंडवार आयोजित होंगे ताकि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने में सुविधा हो. कार्यक्रम की शुरुआत 26 फरवरी से असरगंज प्रखंड से होगी. इसके बाद
27 फरवरी संग्रामपुर, 6 मार्च तारापुर, टेटिया 7 मार्च बंबर, 9 मार्च केके हवेली खड़गपुर, 10 मार्च बरियारपुर,11 मार्च धरहरा, 12 मार्च जमालपुर में कैंप लगेंगे. अंतिम कैंप 13 मार्च को जिला नियोजनालय परिसर, मुंगेर में आयोजित किया जाएगा.जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कैंप में भाग लेने के लिए युवाओं का नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है. इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज के साथ कैंप स्थल पर पहुंच सकते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related