मुरादाबाद में टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने वीडियो जारी कर किया कबूलनामा

Date:


मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. दरअसल, टायर कारोबारी मोहम्मद अनीस की उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं आरोपी ने खुद वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली और पिस्टल दिखाते हुए दावा किया कि उसने तीन-चार गोलियां चलाई और वह अकेला ही इस वारदात का जिम्मेदार है.

क्या है पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, अनीस रोजा इफ्तार के बाद अपने छोटे भाई नफीस और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मोहल्ला ताजमहल स्थित मदरसे में तरावीह की नमाज पढ़ने गए थे. रात करीब 9 बजे जब वे घर लौटे और गेट के पास पहुंचे, तभी एक युवक ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी. इस अचानक हुए हमले में अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. खास बात ये है कि वारदात के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गया और उससे बड़ी हैरानी की बात यह है कि पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद हमलावर बेखौफ तरीके से भाग निकला.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

फिलहाल, इस घटना के बाद घायल अनीस को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुरानी रंजिश

घटना के कुछ देर बाद मोहम्मद अरमान नामक युवक का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कह रहा है कि चुनाव के दौरान अनीस ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था, मारपीट की थी और उसके पिता का अपमान किया था. आरोपी का दावा है कि उसे अपनी और अपने पिता की जान का खतरा था, इसलिए उसने यह कदम उठाया. वीडियो में वह हथियार भी दिखा रहा है और अपने परिवार को परेशान न करने की अपील कर रहा है.

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि मृतक मोहम्मद अनीस की पाकबड़ा में टायर की दुकान थी. वहीं बताया जा रहा है कि उनके परिवार का स्थानीय राजनीति से भी जुड़ाव है. फिलहाल, इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसपी देहात, कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी द्वारा जारी वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chandra Grahan On Holi 2026 | what to do before and after Lunar eclipse According to Premanand Maharaj | होलिका दहन के दिन चंद्र...

होमताजा खबरधर्महोलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण, प्रेमानंदजी...