मुरादें पूरी होने का विशेष महत्व

Date:


Last Updated:

आगरा की अजित शाह मदारी दरगाह को लेकर लोगों में गहरी आस्था है. मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से दुआ माँगने पर हर मुराद पूरी होती है. संतान प्राप्ति से लेकर जीवन की बड़ी परेशानियों तक, दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर पर हाज़िरी लगाते हैं और मन्नत पूरी होने पर चादरपोशी करते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चमत्कारी दरगाह देती है संतान प्राप्ति का सुख 

आगरा. उत्तर प्रदेश में एक ऐसी चमत्कारी दरगाह है जहां हर मुराद पूरी होने की मान्यता है. यह दरगाह अजित शाह मदारी की बताई जाती है. कहा जाता है कि कई सालों पहले बाबा अजित शाह मदारी यहां जंगलों में तपस्या करते थे. दरगाह में रहने वाले बाबा अय्यूब शाह मदारी ने बताया कि बाबा अजित शाह दिन-रात इबादत करते थे. उनके पास कई सिद्धियां थी, जिनसे वह लोगों का भला करते थे. बाबा अय्यूब शाह ने बताया कि जिन लोगों को कई सालों तक संतान प्राप्ति का सुख नहीं मिलता, वे यहां बाबा की दरगाह के सामने माथा टेकने मात्र से अपनी यह मुराद पूरी होने की उम्मीद लेकर आते हैं. उन्होंने कहा कि मुराद पूरी होने के बाद लोग यहां आकर बाबा के नाम की दिया-बत्ती करते हैं और बाबा पर चादरपोशी करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यहां बच्चों का झाड़ा भी लगाया जाता है, जिससे बच्चों को नज़र और बुरे साये से बचाया जाता है.

मुंबई, कोलकाता और दिल्ली तक से दरगाह के दर्शन के लिए लोग आते हैं. आगरा की अजित शाह मदारी की दरगाह के दर्शन के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से लोग आते हैं. यहां के सेवादार अय्यूब शाह मदारी ने बताया कि बाबा की दरगाह में इतनी शक्ति है कि दूर-दराज़ से लोग खिंचे चले आते हैं. उन्होंने कहा कि यहां लोगों का दुख दूर होता है, यही कारण है कि लोग यहां बाबा पर चादर चढ़ाने आते हैं. आगरा के आसपास के लोग यहां अपनी कई समस्याएं लेकर आते हैं. उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए बाबा से इबादत की जाती है और उनकी समस्या का समाधान किया जाता है.

मुस्लिम समाज के लिए विशेष महत्व रखती है यह दरगाह

दरगाह पर मौजूद सेवादार अय्यूब शाह मदारी ने बताया कि यह दरगाह मुस्लिम समाज के लिए विशेष महत्व रखती है. उन्होंने बताया कि इस दरगाह के पास 12 इमामों का आलम है, जो पूरे आगरा में शायद ही किसी मस्जिद या दरगाह में हो. उन्होंने कहा कि यहां सच्चे मन से अल्लाह से दुआ मांगने पर वह पूरी होती है. ईद और अन्य मुस्लिम पर्वों पर यहां धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उन्होंने बताया कि आसपास के लोग यहां आते हैं और खुदा से दुआएं मांगते हैं.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related