Last Updated:
मुरादाबादी मूंग की दाल पौष्टिक है, लेकिन डॉ रवि आर्या के अनुसार अधिक सेवन से गैस, पेट दर्द, यूरिक एसिड, किडनी स्टोन और लो ब्लड शुगर वालों को नुकसान हो सकता है. आइए जानते है इसके फायदे….
मुरादाबादी मूंग की दाल बेहद पौष्टिक और पचने में आसान होती है. लेकिन, इसके अत्यधिक या गलत तरीके से सेवन से गैस, ब्लोटिंग, और पेट दर्द जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. यह हाई यूरिक एसिड, किडनी स्टोन और लो ब्लड शुगर वाले मरीजों के लिए भी हानिकारक हो सकती है.
एक्सपर्ट डॉ रवि आर्या ने बताया कि मुरादाबादी मूंग की दाल का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों में पेट फूलने गैस और पाचन में परेशानी हो सकती है. हालाँकि यह दाल सुपाच्य होती है. लेकिन, इसमें मौजूद फाइबर और कॉम्प्लेक्स शुगर के कारण पाचन संबंधी दिक्कतें, जैसे पेट खराब या दस्त की समस्या हो सकती है.
मुरादाबादी मूंग की दाल का अत्यधिक सेवन यूरिक एसिड बढ़ा सकता है. क्योंकि इसमें प्यूरीन होता है. जो टूटने पर यूरिक एसिड बनता है. हालांकि, यह एक अच्छा प्रोटीन स्रोत है. इसलिए सीमित मात्रा (रोज़ 1 कटोरी) में इसका सेवन, भिगोकर या उबालकर करना सुरक्षित माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
किडनी स्टोन की समस्या में भी मूंग की दाल खाने से परहेज करना चाहिए. यह एक ऐसी कंडीशन है. जिसमें खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है. दरअसल, मूंग दाल में ऑक्सलेट होते हैं. जो किडनी स्टोन की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं. इसलिए अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है. तो मूंगदाल खाने से बचना चाहिए.
लो ब्लड शुगर की समस्या वाले लोगों के लिए मुरादाबादी मूंग की दाल का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद गुण रक्त में शुगर के स्तर को और भी कम कर सकते हैं. हालाँकि, सामान्य लोगों के लिए यह बेहतरीन है.
मुरादाबादी मूंग की दाल हल्की होने के बावजूद, दालों से एलर्जी वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे रैशेज, खुजली और सूजन जैसी समस्या हो सकती है. यह मुख्य रूप से उन लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है.
मुरादाबादी मूंग की दाल हल्की होने के बावजूद, दालों से एलर्जी वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे रैशेज, खुजली और सूजन जैसी समस्या हो सकती है. यह मुख्य रूप से उन लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है.


