मेरठ में अचानक से बढ़ गए प्रॉपर्टी के रेट, इतनी महंगी हो गई जमीन, अभी और बढ़ने वाली है कीमत, जानिए वजह

Date:


Last Updated:

मेरठ में हाईवे, मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर शुरू होने के बाद प्रॉपर्टी बाजार में तेजी आ गई है. मोदीपुरम, पल्लवपुरम और शताब्दी नगर जैसे इलाकों में जमीन के दाम 30–40 हजार रुपये प्रति गज से बढ़कर 60 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में 2 लाख रुपये प्रति गज तक बिक्री हो रही है. दिल्ली से बढ़ती मांग के चलते आने वाले समय में कीमतों में और उछाल की संभावना जताई जा रही है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेरठ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. एक तरफ जहां आपको शहर के चारों तरफ हाईवे का जाल देखने को मिलेगा. वहीं दूसरी और मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दोनों के संपूर्ण कॉरिडोर का भी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया गया है. जिसके बाद  प्रॉपर्टी के रेट पर भी काफी वृद्धि देखने को मिल रही है. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम द्वारा प्रॉपर्टी एक्सपर्ट से खास बातचीत की.

दिल्ली के लोग भी कर रहे हैं मेरठ की तरफ रुख

सिविल इंजीनियर और प्रॉपर्टी एक्सपर्ट प्रशांत शर्मा ने लोकल-18 से खास बातचीत करते हुए बताया कि जिस तरह से मेरठ बेहतर कनेक्टिविटी की तरफ विकास करते हुए नजर आ रहा है. उसका असर है कि अब मेरठ में प्रॉपर्टी के रेट में भी काफी इजाफा हो रहा है. उन्होंने बताया कि नमो भारत कॉरिडोर से संबंधित मोदीपुरम, पल्लवपुरम, शताब्दी नगर, सदर, दिल्ली रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के रेट में काफी वृद्धि हो गई है. जहां पहले लोग 30 से 40 हजार रुपए प्रति गज के हिसाब में अप्रूव कॉलोनी में भी जगह खरीद पा रहे थे. वहीं अब न्यूनतम रेट 60000 रुपए प्रति गज हो गए हैं. वहीं अधिकतम रेट की अगर बात की जाए तो कुल क्षेत्र में ₹200000 प्रति गज के हिसाब से भी जमीनों की बिक्री हो रही है.

अभी और बढ़ेंगे रेट

एक्सपर्ट अजय सिंघल ने बताया कि  मार्च के महीने में आपको प्रॉपर्टी के रेट में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा. क्योंकि जिस तरीके से दिल्ली की तरफ रहने वाले लोग मेरठ की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं. उससे आने वाले समय में गाजियाबाद और नोएडा की तर्ज पर ही मेरठ में भी प्रॉपर्टी के रेट आसमान छुएंगे. ऐसे में अभी भी लोगों के पास मौका है, जो अपनी प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, वह खरीद सकते हैं. उन्होंने बताया कि मेरठ के गंगानगर, साकेत, शास्त्री नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी काफी महंगी जमीन मिल रही है. यहां 80000 से लेकर डेढ़ लाख रुपए प्रति गज तक के रेट की जमीन आपको मिलेगी.

बताते चलें कि लॉकडाउन के समय मेरठ के शताब्दी नगर और मोदीपुरम साइड लोग प्रॉपर्टी लेने को भी तैयार नहीं थे, लेकिन जैसे ही यहां नमो भारत स्टेशन बने हैं. उसको लेकर अब लोगों में काफी उत्साह बढ़ा है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related