यूपी न्यूज़ लाइव: सीएम योगी का जापान दौरा, सुलतानपुर कोर्ट में आज हाजिर होंगे राहुल गांधी और उधर एटा में अखिलेश का ‘जल कमीशन’ वाला प्रहार

Date:


Last Updated:

यूपी न्यूज़ लाइव अपडेट: सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान दौरे पर रहेंगे, जहां वे 600 किमी/घंटा की रफ्तार वाली अत्याधुनिक ‘मैग्लेव ट्रेन’ का अनुभव लेंगे. दूसरी ओर, एटा में अखिलेश यादव ने गिरती पानी की टंकियों को लेकर ‘जल कमीशन मिशन’ का तंज कसा है. राजधानी लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में वकीलों और गार्ड्स के बीच खूनी संघर्ष से तनाव है, वहीं सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी से पहले सियासी पोस्टरबाजी तेज हो गई है. पढ़ें प्रदेश की हर बड़ी हलचल.

Zoom

यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश की सियासत और विकास की रफ्तार आज सातवें आसमान पर है. एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान की अत्याधुनिक ‘मैग्लेव ट्रेन’ की तकनीक समझने के लिए विदेश दौरे पर जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सूबे में सियासी वार-पलटवार का दौर भी तेज है. एटा में भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश यादव के तीखे तेवर हों या लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में वकीलों और गार्ड्स के बीच हुआ खूनी संघर्ष… प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. पढ़िए, यूपी न्यूज़ लाइव अपडेटस…

सीएम योगी का जापान दौरा: 600 KM की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में भरेंगे हुंकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान के दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का मुख्य आकर्षण मैग्लेव ट्रेन होगी. सीएम योगी पटरी से ऊपर हवा में तैरकर चलने वाली इस ट्रेन की 100 किमी की परीक्षण यात्रा करेंगे. इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में स्मार्ट और टिकाऊ परिवहन ढांचे को विस्तार देना है. जापान में टोक्यो से नागोया के बीच 2027 तक इस कॉरिडोर को शुरू करने की तैयारी है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 600 किमी/घंटा से अधिक है.

एटा: नाबालिग से दरिंदगी, सामान लेने गई किशोरी को जबरन खींचा
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग युवती जब दुकान से सामान लेने जा रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने उसे जबरन घर में खींचकर दुष्कर्म किया. परिजनों ने मौके पर युवक को रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला. थाना रिजोर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

‘जल जीवन’ नहीं ‘जल कमीशन’ मिशन: अखिलेश यादव का तंज
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एटा में पानी की टंकी गिरने की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश ने फेसबुक पर लिखा कि पहले ‘टंकी गिरने’ की खबर महीने में एक बार आती थी, अब यह साप्ताहिक हो गई है. उन्होंने ‘जल जीवन मिशन’ को ‘जल कमीशन मिशन’ करार देते हुए कहा कि भाजपाई भ्रष्टाचार का बोझ अब टंकियां भी नहीं उठा पा रही हैं.

लखनऊ: एरा हॉस्पिटल के बाहर वकीलों और गार्ड्स में खूनी जंग
राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एरा हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में अधिवक्ता शुभम यादव का सिर फट गया. आरोप है कि उनके पास से 10 हजार रुपये भी लूटे गए. घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीटते दिख रहे हैं. पुलिस ने अधिवक्ता आदर्श सिंह की तहरीर पर गार्ड्स के खिलाफ FIR दर्ज की है. आशुतोष नामक एक गार्ड को हिरासत में लिया गया है.

सुल्तानपुर: राहुल गांधी की पेशी से पहले ‘सत्यमेव जयते’ की गूंज
सुल्तानपुर जिला कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. कोर्ट के बाहर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी. पी. सिंह द्वारा “सत्यमेव जयते” का बैनर लगाया गया है. यह बैनर शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और इसे भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के आक्रामक रुख के तौर पर देखा जा रहा है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related