यूपी बोर्ड परीक्षाः दूसरे दिन 27 हजार बच्चों ने छोड़ दी परीक्षा, अब तक 4 नकल करते हुए पकड़े गए

Date:


Last Updated:

यूपी बोर्ड की परीक्षा का गुरुवार को दूसरा दिन रहा है. गुरुवार 19 फरवरी को दूसरे दिन की परीक्षा में 27 हजार 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प और व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा हुई.

Zoom

यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन कुल 27 हजार बच्चों ने छोड़ी परीक्षा.

प्रयागराजः यूपी बोर्ड की परीक्षा का गुरुवार को दूसरा दिन रहा है. गुरुवार 19 फरवरी को दूसरे दिन की परीक्षा में 27 हजार 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. पहली पाली में सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प और व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा हुई. पहली पाली की परीक्षा में 96296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. हालांकि केवल 91530 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 4766 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी.

दूसरी पाली में 3 लाख 92 हजार 274 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. 3 लाख 69 हजार 988 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 22 हजार 286 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी. गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया. अब तक कुल चार परीक्षार्थी नकल करते बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए हैं. गुरुवार की परीक्षा में कोई मुन्ना भाई नहीं पकड़ा गया है. अब तक कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गुरुवार को पहली पाली की परीक्षा 3005 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई.

हाई स्कूल की परीक्षा में 61,663 और इंटरमीडिएट में 34,633 को मिलाकर कुल 96296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई. दूसरी पाली में हाई स्कूल की सिलाई और इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई. यह परीक्षा 7214 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. दूसरी पाली की परीक्षा में हाई स्कूल में 2139 और इंटरमीडिएट में 3 लाख 90 हजार 135 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 3 लाख 92 हजार 274 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related