वाराणसी:फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में यूपी के अलग-अलग जिलों में तापमान में उछाल देखने को मिलेगा. तापमान में उछाल के साथ ही मौसम भी तल्ख होगा. आने वाले दिनों में बारिश के आसार भी दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं. अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (24 फरवरी) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा और दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली रहेगी. 25 और 26 फरवरी को भी मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. आईएमडी ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है.
अयोध्या से काशी तक ऐसा रहेगा मौसम
मंगलवार को झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद , ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, रामपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर , महराजगंज, देवरिया, बलिया और आस पास के जिलों में सुबह से धूप खिली रहेगी.अनुमान है ज्यादातर जिलो में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

लखनऊ-नोएडा में भी बढ़ेगी गर्मी
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दोपहर के समय तेज धूप लोगो को परेशान करेगी.मौसम विभाग का अनुमान है आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.अगले 2 से 3 दिनों में इसमें थोड़ा और उछाल भी आ सकता है. उधर, नोएडा में भी आज मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस करेगा प्रभावित
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 26 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. हालांकि यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस काफी कमजोर है. बताते चलें आने वाले 3 दिनों के बाद फिर अधिकतम तापमान में थोड़ा उछाल आ सकता है.
वाराणसी में तापमान सबसे ज्यादा
बताते चलें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाराणसी जिले में रिकॉर्ड किया गया है. यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा.