रश्मिका ने विजय संग शादी को किया कन्फर्म? 26 फरवरी को लेंगी 7 फेरे, बॉलीवुड-टॉलीवुड सितारों को नहीं मिला न्योता!

Date:


Last Updated:

यह लेख रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर फैंस काफी रोमांचित है, हालांकि दोनों सितारों ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन अब एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि एक्ट्रेस ने बधाई मैसेज का जवाब देकर इसकी पुष्टि कर दी है. कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में शादी करेगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बजाए करीबी लोग ही शामिल होंगे. निजता को बनाए रखने के लिए ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागू की गई है और करोड़ों की ओटीटी डील भी ठुकरा दी गई है. हालांकि, फैंस और इंडस्ट्री के लिए मुंबई और हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन रखे जाएंगे. शादी के तुरंत बाद दोनों अपने काम पर लौट आएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रश्मिका मंदाना और विजय के फैंस उनकी शादी को लेकर रोमांचित हैं.

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर आग की तरह फैली हुई थीं. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब यह ‘कपल’ अपनी चुप्पी तोड़ेगा. अब लग रहा है कि वह घड़ी आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की खबरों पर एक तरह से मुहर लगा दी है. दरअसल, जब एक मीडिया पोर्टल ने रश्मिका को विजय के साथ शादी के लिए बधाई मैसेज भेजा, तो ‘थामा’ एक्ट्रेस ने इसे मुस्कुराते हुए ‘थैंक यू’ के साथ स्वीकार किया. इस छोटे से जवाब ने उन सभी अटकलों को सच साबित कर दिया है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

शादी के वेन्यू और मेहमानों की बात करें तो खबर है कि यह कपल राजस्थान के उदयपुर में एक बहुत ही निजी समारोह में सात फेरे लेगा. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश ने बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शादी में न तो तेलुगू इंडस्ट्री और न ही बॉलीवुड के सितारों को बुलाया गया है. विजय और रश्मिका इसे पूरी तरह से अपनी फैमिली और करीबी लोगों तक ही सीमित रखना चाहते हैं. हालांकि, जो लोग इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, उनके लिए घबराने की बात नहीं है, क्योंकि कपल ने मुंबई और हैदराबाद में दो बड़े और भव्य रिसेप्शन आयोजित करने का प्लान बनाया है, जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री शिरकत करेगी.

शादी के तुरंत बाद वापस काम पर लौटेंगे कपल!
प्राइवेसी को लेकर भी दोनों काफी सख्त नजर आ रहे हैं. खबर है कि शादी में ‘नो-फोन पॉलिसी’ अपनाई जाएगी, ताकि कोई भी फोटो या वीडियो लीक न हो सके. यहां तक कि एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उनकी शादी की फुटेज के लिए करोड़ों की डील ऑफर की थी, जिसे विजय देवरकोंडा ने ठुकरा दिया. विजय का मानना है कि शादी उनके जीवन का एक पवित्र और निजी पल है और वे इसे प्रोफेशनल या कमर्शियल नहीं बनाना चाहते. काम की बात करें तो दोनों शादी से ठीक पहले एक विज्ञापन की शूटिंग साथ करेंगे और रश्मिका के बिजी शेड्यूल की वजह से वे शादी के तुरंत बाद वापस अपने-अपने सेट पर लौट आएंगे.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related