रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा में कौन है ज्यादा अमीर, शाही शादी में लगाया मोटा पैसा, रिसेप्शन की हो रही तैयारी

Date:


Last Updated:




साउथ कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों को पति-पत्नी के रूप में देखने के लिए उनके फैंस भी काफी बेबाब है. कपल 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे. लेकिन शादी से पहले आइए जानते हैं कि नेटवर्थ के मामले में कौन हैं सबसे अमीर.

नई दिल्ली. साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां खूब धूम धाम से की जा रही है. जश्न को लेकर खूब बड़े और खास इंतजाम किए जा रहे हैं. लेकिन इसी दोनों के शादी के बंधन में बंधन से पहले आइए जानते है कि नेटवर्त के मामले कौन किसको टक्कर देता है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. 26 फरवरी को उदयपुर में होने इस भव्य शादी की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. खबर तो ये भी है कि दोनों का 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा जाएगा.उदयपुर में हो रही शाही शादी में लोग लग्जरी का आनंद लेने वाले हैं. आईटीसी होटल्स ‘मेमेंटोज’ की वेबसाइट के अनुसार, महमानों के ठहरने की तैयारी पर ही एक रात रुकने की कीमत लगभग 35,499 रुपये बताई जा रही है.

इन सब से पहले आइए जानते हैं कि कपल की कुल संपत्ति कितनी है. रश्मिका जहां एक्टिंग की दुनिया की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. साल 2026 की शुरुआत तक उनकी नेट वर्थ करीब 66 करोड़ रुपये बताई गई थी. फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से उनकी खूब कमाई होती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिंट में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं. लेकिन ये सब फिल्म पर भी डिपेंड करता है, अग बड़ी फिल्मों में वह काम करती हैं तो फीस भी उसके हिसाब से ही तय की जाती है.

इसके अलावा रश्मिका ब्रांड्स के लिए ज्वेलरी, बेवरेज, ब्यूटी और ई-कॉमर्स से जुड़े कई बड़े नामों के साथ भी काम करती हैं. इतना ही नहीं कई ब्यूटी ब्रांड प्लम में निवेशक करती हैं. फिल्मों की कमाई के अलावा भी उनके पास कई काम होते हैं.

इसके अलावा उनके पास मुंबई, हैदराबाद, गोवा, कूर्ग और बेंगलुरु में आशियाना है. बेंगलुरु वाला घर करीब 8 करोड़ रुपये का बताया जाता है. उनकी कार कलेक्शन में ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट और मर्सिडीज बेंज C क्लास जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.

वहीं दूसरी ओर बात विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ की करें तो कमाई के मामले में वह भी कई स्टार्स को टक्कर देते हैं. रिपोर्ट में एक्टर की नेटवर्थ 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. बात अगर फिल्मों की करें तो वह एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं.इसके अलावा कपड़ों के ब्रांड ‘राउडी’ से भी वह मोटा पैसा कमाते हैं. खबरों की मानें तो उन्होंने इससे हर साल 5 से 8 करोड़ रुपये तक फायदा होता है. फिर वह रियल एस्टेट और दूसरे बिजनेस में भी अपना पैसा लगाते हैं.

इतना ही नहीं अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए वह करीब 40 लाख रुपये लेते हैं. हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका करीब 15 करोड़ रुपये का घर है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनका खुद का 30 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट भी है. गाड़ियों में भी उनके पास BMW 5 सीरीज, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो XC90, जैसी कई महंगी कार हैं. ऐसे में दोनों की टोटल कमाई की बात करें तो 130 करोड़ रुपये से ज्यादा नेटवर्थ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related