Last Updated:
मोहम्मदाबाद स्टेश के पास मुख्य सड़क पर इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का अब आगमन होता है लेकिन रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई है सड़क का 6 से 7 महीने में ही टूट गई. जिससे आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है. स्थिति यह है कि इस सड़क पर छोटे पहिया के वाहन आए दिन फस जाते हैं. प्रतिदिन सड़क दुर्घटना होती है जिसमें लोग चोटिल होते हैं इसकी शिकायत भी की गई लेकिन यह सड़क नहीं बनाई गई.
मऊः जनपद मऊ की यह कैसी सड़क जो राहगीरों के लिए सर दर्द बनी हुई है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे राजगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. जिसको लेकर राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. क्षतिग्रस्त होने की वजह से इस सड़क पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई बार शिकायत भी की गई लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ.
6 महीने में ही टूट गई सड़क
लोकल 18 से बात करते हुए छोटू प्रसाद बताते हैं कि मोहम्मदाबाद स्टेश के पास मुख्य सड़क पर इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का अब आगमन होता है लेकिन रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई है सड़क का 6 से 7 महीने में ही टूट गई. जिससे आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है. स्थिति यह है कि इस सड़क पर छोटे पहिया के वाहन आए दिन फस जाते हैं. प्रतिदिन सड़क दुर्घटना होती है जिसमें लोग चोटिल होते हैं इसकी शिकायत भी की गई लेकिन यह सड़क नहीं बनाई गई.
प्रतिदिन सड़क पर हो रही दुर्घटनाएं
मनोज कुमार व्यापार मंडल अध्यक्ष बताते हैं कि यह सड़क जर्जर अवस्था में हो गई है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. जिससे आए दिन ठेले रिक्शा वाले फंसकर गिर जाते हैं। जिससे उनका ठेले पर रखा हुआ सामान नष्ट हो जाता है. बाइक पर बैठकर महिलाएं जाती हैं तो गड्ढे में बाइक चलने से अक्सर गिरकर घायल हो जाती है जो महिलाओं समेत राहगिरों के लिए अब समस्या बन गई है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डे के वजह से हमेशा परेशानी रहती है मूर्ति विसर्जन में भी काफी परेशानी हुई थी. कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक यह सड़क नहीं बनाई गई. जो अब यह सड़क का सभी लोगों के लिए सर दर्द बन गई है. यदि यह सड़क नहीं बनाई जाती तो आगे कई बड़े दुर्घटनाएं हो सकती हैं.
सड़क नहीं बनाई गई तो होगा बड़ा आंदोलन
राज गुप्ता बताते हैं कि इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है आए दिन दुर्घटनाएं होती है. यदि यह सड़क नहीं बनाई जाती है तो इस सड़क को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा क्योंकि इस सड़क से हजारों वाहनों का आगमन होता है. कभी-कभी तो स्थिति यह होती है कि गड्डो में वहां पर जाने की जाम की स्थिति हो जाती है और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मुन्ना सिंह बताते हैं कि रेलवे विभाग द्वारा क्रॉसिंग बनाई गई जो 6 महीने पहले ही बनाई गई थी. जिसमें पदार्थ की कमी थी और इस वजह से यह सड़क गड्डो में तब्दील हो गई. इस समय से प्रतिदिन इस सड़क पर लोग गिरकर घायल होते हैं. कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन लोग यहां गिरकर घायल न हो. अगर यह सड़क नहीं बनाई जाती है तो प्रतिदिन यहां दुर्घटनाएं होती रहेगी और यह सड़क नहीं बनता है तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें


