Last Updated:
आरपी सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी और उमर खालिद का डीएनए बिल्कुल एक है. दोनों की सोच भी एक जैसी ही है. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के दौरे पर उमर खालिद ने दंगे करवाए थे. अब एआई समिट के दौरान राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने की साजिश रची.
भाजपा नेता आरपी सिंह ने राहुल गांधी और उमर खालिद पर हमला बोला. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना 2020 दंगे के आरोपी उमर खालिद से की. उन्होंने कहा कि दोनों का डीएनए एक है और सोच भी एक जैसी है. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा कि 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय भारत आए थे. उमर खालिद ने देश को बदनाम करने के लिए टाइम सेट किया था और ट्रंप के आने के दौरान दंगे करवाए. इस बार राहुल गांधी ने टाइमिंग रखी, और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष एआई समिट में पहुंचे थे.
इस दौरान प्रदर्शन कराया गया, जबकि प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर और भाजपा के कार्यालय पर जा सकते थे. उमर खालिद और राहुल गांधी की सोच और विचार एक हैं. दोनों का डीएनए एक है. मुझे पता नहीं किसके डीएनए पर किसकी छाप है, लेकिन दोनों ने देश को बदनाम करने के लिए प्रदर्शन ऐसी जगह करवाया जिससे देश को बदनामी हो.
इजरायल का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मुश्किल समय में इजराइल हमारे साथ खड़ा रहा, और जब हमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की ज़रूरत थी, तो इजराइल ने हमारा साथ दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस रिश्ते को बहुत अच्छे से कोऑर्डिनेट किया है. प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले विश्व नेता बनने पर आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता हैं. यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी कितने लोकप्रिय हैं.
शिमला में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए टकराव पर भाजपा नेता ने कहा कि यह पुलिस की कार्रवाई है, हिमाचल पुलिस व्यवधान डालेगी, और कोर्ट संज्ञान लेगी. जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति में तथ्य नहीं, तर्क नहीं, सिर्फ गाली, साजिश और विदेशी आकाओं को खुश करने की कोशिश रहती है, जबकि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है; नीति, निर्णय और नेतृत्व सभी इसी सोच से संचालित होते हैं. यही कारण है कि आज भारत आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, विकास और वैश्विक सम्मान की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें


