राहुल गांधी को चैट जीपीटी भी एबनॉर्मल बताएगा, हिमंत बिस्वा सरमा का तंज, ठंड में हाफ टीशर्ट पहनना सामान्य नहीं

Date:


होमताजा खबरदेश

हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज! चैट जीपीटी भी उन्हें एबनॉर्मल बताएगा

Last Updated:

हिमंत बिस्वा सरमा ने एजेंडा असम में कांग्रेस, राहुल गांधी और गौरव गोगोई की पत्नी पर तीखा हमला किया. उन्होंने मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियां गिनाईं और घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाया. सरमा ने कहा कि उनकी लड़ाई गोगोई से नहीं बल्कि पाकिस्तान से है. भारत में किसी भी पाकिस्तानी एसेट की कोई जगह नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने न्यूज18 इंडिया के ‘एजेंडा असम’ कार्यक्रम में कहा, ‘कांग्रेस के समय विकास का कोई काम नहीं होता था. उस समय सरकार में कोई इंजन ही नहीं था.” उन्होंने राहुल गांधी के हाफ टीशर्ट पहनने पर भी तंज कसा है. सरमा ने राहुल को एबनॉर्मल यानी असामान्य बताया.

इसके अलावा उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया. सीएम हिमंत ने कहा कि असम की जमीन पर कब्जा करने वालों को बांग्लादेश भेजना जरूरी है. वहीं गौरव गोगोई की पत्नी को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गोगोई की पत्नी को पाकिस्तानी एसेट कहा. उन्होंने खुली चुनौती दी है कि अगर वह गलत हैं तो उन पर केस किया जाए.

मोदी सरकार के 11 साल के काम शानदार
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह फेल बताया. हिमंत ने न्यूज18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर ज्योति कमल से बातचीत कहा, “कांग्रेस की सरकार में कोई इंजन नहीं था. उस समय विकास के काम बिल्कुल नहीं होते थे. तुलना करने के लिए कांग्रेस के पास कुछ नहीं है. मोदी सरकार के 11 सालों में विकास साफ नजर आ रहा है.”

चैट जीपीटी भी राहुल को एबनॉर्मल बताएगा
सीएम हिमंत ने राहुल गांधी के व्यवहार पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए राहुल को असामान्य करार दिया. हिमंत ने कहा, “चैट जीपीटी भी राहुल को असामान्य बता देगा. कड़ाके की ठंड में हाफ टीशर्ट पहनना नॉर्मल नहीं है. साधु संतों के कम कपड़े पहनना तो समझ में आता है. लेकिन राहुल गांधी की हरकतें एकदम असामान्य हैं.”

घुसपैठियों को बांग्लादेश भेजना बहुत जरूरी
असम के सीएम ने घुसपैठ पर बहुत सख्त लहजा अपनाया है. उन्होंने कहा, “घुसपैठियों ने असम की जमीन पर कब्जा किया है. असम समझौते के बाद राज्य में घुसपैठिए बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. घुसपैठियों को तय करना होगा कि वे जमीन कब्जा नहीं करेंगे. उन्हें यह भी तय करना होगा कि वे 11 बच्चे पैदा नहीं करेंगे. हिंदू के तीन बच्चे हैं और घुसपैठियों के ग्यारह बच्चे हैं. असम की अस्मिता की रक्षा हर हाल में करनी होगी.” हिमंत ने कहा कि मैं सेक्युलर लोगों से बिल्कुल नहीं डरता हूं.

गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एसेट
सीएम ने गौरव गोगोई को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गोगोई से नहीं बल्कि पाकिस्तान से है. भारत में किसी भी पाकिस्तानी एसेट की कोई जगह नहीं है. हिमंत ने कहा, “मैं गोगोई की पत्नी को पाकिस्तानी एसेट कहता हूं. अगर किसी को यह गलत लगे तो वह मुझ पर केस कर सकता है. अगर मेरे पास कुछ गैरकानूनी है तो वह भी ले लो. वह कोर्ट नहीं जाएंगे क्योंकि वह खुद गलत हैं. अगर उन्होंने झूठा आरोप लगाया है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए.”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related