असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी के लगातार ‘हाफ टी-शर्ट’ पहनने पर तंज कसते हुए हिमंता ने उन्हें ‘एब्नॉर्मल’ (असामान्य) करार दिया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आप चैट जीपीटी (ChatGPT) से भी पूछेंगे, तो वह भी बता देगा कि राहुल का यह व्यवहार सामान्य नहीं है. हिमंता ने कहा, “इतनी ठंड में कोई इंसान हाफ टी-शर्ट कैसे पहन सकता है? तपस्या करने वाले साधु-संतों का कम कपड़े पहनना तो समझ में आता है, लेकिन राहुल गांधी की ये हरकतें पूरी तरह से असामान्य हैं.


