Last Updated:
लखनऊ यूनिवर्सिटी स्थित लाल बारादरी मस्जिद का रास्ता बंद होने के बाद रविवार को अलग-अलग छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान हिंदू छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मुस्लिम छात्रों से खुले नमाज अदा करवाई. इतना ही नहीं शाम को सड़क पर ही इफ्तार का भी आयोजन किया गया.
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा
लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय के कैंपस में रविवार को उस वक्त जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब विभिन्न छात्र संगठनों ने लाल बारादरी स्थित मस्जिद के दरवाजे को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया. समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई और एआईएसए के छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर विरोध जताया और मौके पर हिंदू छात्रों के सुरक्षा घेरे में नमाज अदा की गई.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के लाल बारादरी के उस दरवाजे को सील कर दिया, जिसका इस्तेमाल छात्र लंबे समय से नमाज पढ़ने के लिए करते थे. रमजान के पवित्र महीने में यह कदम उठाए जाने से छात्रों में रोष व्याप्त हो गया. विरोध के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग को गिराया और नारेबाजी करते हुए लाल बारादरी के पास पहुंचे, जहां उन्होंने खुले में नमाज पढ़ी.
हिंदू छात्रों ने बनाया सुरक्षा घेरा
यूनिवर्सिटी की तरफ से नहीं आया बयान
हालांकि, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन छात्र संगठन आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं. मौके पर जब न्यूज़18 की टीम पहुंची तो मस्जिद के बहार एक नोटिस चस्पा था, जिस पर लिखा था कि भवन जर्जर और असुरक्षित है, लिहाजा इसमें कोई प्रवेश ना करे. जिसके बाद कहा जा रहा है कि एएसआई संरक्षित इस बिल्डिंग के जीर्णोद्धार करने के लिए रास्ता बंद किया गया होगा, लेकिन इस बाबत छात्रों को सूचित ना किए जाने की वजह से हंगामा हुआ.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें


