लूला के कान में क्या फुसफुसा रहे थे पीएम मोदी? फिर मैक्रों संग किया ‘थम्स अप’ का इशारा, आपने देखीं ये तस्वीरें

Date:


होमफोटोदेश

लूला के कान में क्या फुसफुसा रहे थे पीएम मोदी? फिर मैक्रों संग किया ‘थम्स अप’

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से बातचीत की और रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की. ब्राजील के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है.

एआई समिट के दौरान पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से पीएम मोदी गुफ्तगू करते नजर आए. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने भारत के बाइनरी ज्ञान को सलाम करते हुए इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा की. गुरुवार को उन्होंने कहा कि समिट के साथ ही डिजिटल वर्ल्ड अपने घर पहुंच गया है.

भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठे ब्राजील के राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक समारोह की तारीफ की, जो ऐसे समय में हो रहा है, जब उनके अनुसार समाज एक चौराहे पर खड़ा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राष्ट्रपति लूला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्राजील के लिए, भारत सरकार द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में भाग लेना खुशी की बात है; यह पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजित किया गया है.”

इमैनुएल मैक्रों भी पीएम मोदी के साथ एआई समिट में नजर आए. उन्होंने पीएम मोदी से कई अहम मुद्दों पर मुलाकात की. उन्होंने एआई समिट में भारत की डिजिटल क्रांति को सराहा. 17 से 19 फरवरी तक मैक्रों के आधिकारिक दौरे के दौरान, दोनों नेताओं ने ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, ‘होराइजन 2047’ की प्रगति से लेकर मानव केंद्रित एआई के उपयोग, समावेशी विकास से लेकर स्थिर भविष्य को लेकर 20 से अधिक समझौतों तक…फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को काफी विस्तार दिया.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related