वो पिता जैसे, कभी नहीं डांटते: पीयूष गोयल ने खोले PM के वर्किंग रूम के राज

Date:


होमताजा खबरदेश

वो पिता जैसे, कभी नहीं डांटते: पीयूष गोयल ने खोले PM के वर्किंग रूम के राज

Last Updated:

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है. गोयल ने कहा कि पीएम मोदी एक पिता की तरह हैं, जो कभी किसी को डांटते नहीं और न ही अपनी आवाज ऊंची करते हैं. वह एक बेहतरीन श्रोता हैं जिनकी एकाग्रता शत-प्रतिशत रहती है. गोयल के मुताबिक, पीएम अपनी टीम को मेंटर करते हैं, ‘लेटरल थिंकिंग’ को बढ़ावा देते हैं और हर मुश्किल परिस्थिति में मार्गदर्शन करते हैं.

Zoom

पीयूष गोयल ने खुलकर अपनी बात कही.

भारतीय राजनीति के गलियारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुशासन और कार्यशैली की चर्चा अक्सर होती है लेकिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम के एक ऐसे मानवीय और प्रेरणादायक पक्ष को उजागर किया है जिसे दुनिया कम ही जानती है. पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना एक पिता और अभिभावक से करते हुए कहा कि वह अपनी पूरी टीम को साथ लेकर चलने वाले एक अद्भुत मार्गदर्शक हैं. गोयल के मुताबिक वर्षों तक प्रधानमंत्री रहने के बावजूद मोदी ने कभी किसी पर अपनी आवाज नहीं उठाई और न ही किसी को डांटा है. इसके बजाय वह एक शांत शिक्षक की तरह अपने मंत्रियों का हाथ थामकर उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से निकलना सिखाते हैं और उनकी एकाग्रता का स्तर शत-प्रतिशत रहता है.

पिता समान संरक्षण और शांत स्वभाव
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर विस्तार से बात करते हुए कहा, “वह एक पिता के समान हैं. प्रधानमंत्री के रूप में अपने इतने वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने कभी किसी को डांटा नहीं है. वह कभी अपनी आवाज ऊंची नहीं करते.” गोयल ने बताया कि जैसे एक अभिभावक अपने बच्चे की उंगली पकड़कर उसे चलना सिखाता है, पीएम मोदी भी अपने मंत्रियों और टीम के सदस्यों के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं. वह ‘हैंड-होल्डिंग’ में विश्वास रखते हैं और हर परिस्थिति में अपनी टीम के पीछे मजबूती से खड़े रहते हैं.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related