व्रत के दौरान श्रद्धालु खान-पान में विशेष सावधानी बरतते हैं. सामान्य जलेबी मैदा और दाल से बनती है, जो उपवास में वर्जित मानी जाती है. ऐसे में ‘फलाहारी जलेबी’ एक खास विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. बिना मैदा और दाल के तैयार यह जलेबी स्वाद में पारंपरिक जलेबी जैसी ही लाजवाब होती है, बल्कि कई लोगों को इसका स्वाद अधिक पसंद आता है. यह जलेबी आलू, केला, अरारोट और दूध से बने घोल से तैयार की जाती है. घी में तलने के बाद इसे चाशनी में डुबोया जाता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम यह जलेबी व्रत के नियमों के अनुरूप होती है और मीठा खाने की इच्छा रखने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है. जानें इसे बनाने की विधि..


