Last Updated:
UP Politics: लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया. इस दौरान अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर तंज कसा.
सपा मुखिया अखिलेश यादव.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ी राजनीतिक फेरबदल देखने को मिली. आज यानी 15 फरवरी को कांग्रेस से लेकर बसपा तक के कद्दावर नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा, कांग्रेस से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरा. उन्होंने कहा कि होली से पहले यह PDA होली मिलन हो रहा है. मकान बदल रहे हैं… मोहल्ले नहीं बदल रहे हैं.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सभी लोगों का समाजवादी पार्टी में स्वागत है. होली से पहले यह PDA होली मिलन हो रहा है. हमें उम्मीद है PDA की इस लड़ाई में हम और मजबूत होंगे. मकान बदल रहे हैं, मोहल्ले नहीं बदल रहे हैं. जब से फूल बाबू साथ आए है किसी का फूल मुरझा रहा है. पाल साहब के आने से हमारे पुराने पाल साहब और मजबूत हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बहुत पुराने नेता कई साल के अनुभवी नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब, अनीस अहमद खान, राज कुमार पल और अन्य सभी का स्वागत करता हूं. बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी का रिश्ता गहरा होता जा रहा है. इस बार होली मिलन से पहले हम सब लोगों का PDA होली मिलन हो रहा है, ये ज्वाइनिंग इसलिए बड़ी है क्योंकि ये PDA की जीत को बड़ा करेगी.
उन्होंने आगे कहा कि शेर और शायरी हम कम जानते हैं, लेकिन मकान बदल रहे है मोहल्ले नहीं बदल रहे. जब से हमारे साथ पूर्व मंत्री फूल बाबू आए है किसी का फूल मुरझाता जाता जा रहा है. राजकुमार पाल जी के आने से पाल समाज और मजबूत हो रहा है.
उन्होंने शंकराचार्य पर बात करते हुए सीएम योगी को घेरा. कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो हमारे पूजनीय शंकराचार्य महाराज जी को भी अपमानित कर रहे हैं. जो अपमानित हैं, दुखी हैं, वह PDA है. शंकराचार्य जी के साथ हम है. कोई भी अगर पीतांबर वस्त्र धारण कर लेता है तो उसे सम्मान से देखने लगते हैं. मैने पहले कहा था कि जब मुंह खोला तब बुरा बोला. उत्तर प्रदेश के इतिहास में ऐसे लोग काम होंगे जो स्पीकर भी होंगे और लीडर आफ अपोजिशन भी होंगे. माता प्रसाद पांडे जी के बारे में मुख्यमंत्री जी क्या कह रहे थे.. कोई कल्पना कर सकता है कि लीडर आफ अपोजिशन को अपमानित करे.
उन्होंने आगे कहा कि ये लोग gen z से घबराए हैं. gen z ये भी मानते है कि सीएम का फुल फॉर्म करप्ट माउथ है. उत्तर प्रदेश देश की राजनीत की दिशा तय करता है. नोटबंदी का फैसला इसलिए नहीं था कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा बल्कि इसलिए आया था कि उत्तर प्रदेश का चुनाव था.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें


