शाम को सांप ने काटा, सुबह एग्जाम देने चला गया युवक, हौंसले की तारीफ कर रहे लोग

Date:


होमताजा खबरmaharashtra

शाम को सांप ने काटा, सुबह एग्जाम देने चला गया युवक, हौंसले की तारीफ कर रहे लोग

Last Updated:

डॉक्टरों ने छात्र की हिम्मत देखते हुए विशेष अनुमति दी गई. डॉक्टर की देखरेख में उसे परीक्षा केंद्र जाने दिया. श्रवण एम्बुलेंस या निजी वाहन से सीधे केंद्र पहुँचा.

Zoom

लातूर जिले के 16 साल के छात्र को सांप ने काट लिया था जिसके बावजूद उसने अपनी दसवीं की परीक्षा दी है. उसे अंग्रेजी के पेपर से कुछ घंटे पहले साप ने काट लिया. तबीयत पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद छात्र ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर अंग्रेजी का पेपर हल किया. इस घटना के लिए छात्र की हर जगह सराहना की जा रही है.

डॉक्टरों की देखरेख में वह परीक्षा केंद्र पहुँचा. दो घंटे तक आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी का पेपर हल करने के बाद वह फिर से तुरंत अस्पताल में भर्ती हो गया. अब वो डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करा रहा है. सांप के काटने के बावजूद इस तरह पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र आने पर उसकी बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है.

ये है पूरा मामला

लातूर जिले के मालेगांव खुर्द का रहने वाला 16 साल के छात्र श्रवण खाकरे अपनी दसवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था. गुरुवार 26 फरवरी को उसका अंग्रेजी का अहम पेपर था. इससे एक दिन पहले बुधवार की रात उसे अचानक एक जहरीले सांप ने डस लिया.

सांप के काटने की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. श्रवण को तुरंत अहमदपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. डॉ. पी. एस. कदम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन इलाज और एंटी-वेनम प्रक्रिया शुरू की.

डॉक्टरों की टीम ने रात भर श्रवण की स्थिति पर नजर रखी. जहर का असर शरीर में फैल रहा था. इससे श्रवण को काफी शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो रही थी. सुबह तक उसकी स्थिति में मामूली सुधार हुआ. लेकिन वह पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं था.

गुरुवार सुबह जब श्रवण की आंख खुली, तो उसे अपने भविष्य और साल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी. शरीर में जहर का असर बाकी होने और कमजोरी महसूस हो रही थी. इसके बावजूद उसने डॉक्टर और परिजनों से परीक्षा केंद्र जाने की जिद की.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related