शिखर धवन की दुल्हनिया का वेडिंग लुक वायरल! मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखा ‘गोरी मेम’ का जलवा, फोटो देख फैंस हुए हैरान

Date:


Last Updated:

Sophie Shine Wedding Look : भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं. शिखर और सोफी शाइन की शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जैसे कमेंट्स का सैलाब आ गया है. हर कोई इस विदेशी हसीना के मॉडर्न ब्राइडल अवतार को एकटक देखता रह गया.

Shikhar Dhawan Wife Sophie Shine Wedding Look : टीम इंडिया के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन और सोफी शाइन अब आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो चुके हैं. पिछले कई दिनों से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स (हल्दी, मेहंदी) की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई थीं, लेकिन अब उनकी शादी के ‘वेडिंग लुक’ ने सबका ध्यान खींच लिया है. खासकर विदेशी हसीना सोफी शाइन जब भारतीय दुल्हन के रूप में सामने आईं, तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया.

सोफी ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक लाल रंग के बजाय सफेद और ऑफ-व्हाइट बेस वाला ‘फ्लोरल लहंगा’ चुना. इस लहंगे पर बनी रंग-बिरंगी फूलों की कढ़ाई (Floral Embroidery) और उनका देसी अंदाज़ काफी प्यारा लग रहा है. शिखर धवन भी अपनी दुल्हनिया के साथ मैचिंग शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे. सादगी और रॉयल्टी के इस अनोखे मेल ने इंटरनेट पर खूब तारीफें बटोरी हैं.

इस हाई-प्रोफाइल शादी की आधिकारिक झलक सबसे पहले युजवेंद्र चहल ने साझा की. चहल द्वारा शेयर की गई फोटो में कपल का ‘ट्विनिंग’ अंदाज़ देखते ही बन रहा है. जैसे ही वरमाला का वीडियो इंटरनेट पर आया, वह कुछ ही मिनटों में ट्रेंड करने लगा. सोफी के वेडिंग लुक ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को, बल्कि बड़े-बड़े फैशन एक्सपर्ट्स को भी अपना मुरीद बना लिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लहंगे की बारीकियों पर नजर डालें तो सोफी ने आइवरी और ऑफ-व्हाइट बेस को प्राथमिकता दी. इस पर ऑरेंज, पीच और ग्रीन रंगों के धागों से की गई फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी किसी बगीचे की ताजगी का अहसास करा रही थी. कमर पर हाइलाइटेड डिज़ाइन और पूरी कलियों में बिखरे फ्लोरल मोटिफ्स बेहद आकर्षक लग रहे थे. 3D फ्लावर मोटिफ्स और हैवी थ्रेड वर्क ने लहंगे को एक रिच और ग्रैंड फिनिश दी, जबकि सेक्विन वर्क ने इसमें चाँदनी जैसी चमक बिखेर दी.

लुक को सबसे खास बनाया सोफी के क्लासी ब्लाउज ने. इसका डिजाइन नॉर्मल इंडियन चोली से काफी अलग और स्ट्रक्चर्ड था. फुल स्लीव्स पर शीयर लेस डिटेलिंग दी गई थी, जबकि फ्रंट हिस्से को व्हाइट पर्ल्स (मोतियों) से सजाया गया था. ब्लाउज के बॉर्डर पर लटकन वाला डिजाइन इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था. यह स्ट्रक्चर्ड फिट ब्लाउज उनके फ्लोरल लहंगे के साथ बिल्कुल सटीक ट्यूनिंग कर रहा था.

दुपट्टे की स्टाइलिंग में सोफी ने अपनी विदेशी जड़ों की झलक दिखाई. उन्होंने भारी-भरकम दो दुपट्टे लेने के बजाय एक ही दुपट्टा चुना और उसे ‘वेल’ (Gown Veil) की तरह सिर पर पिनअप किया. नेट फैब्रिक पर की गई नाजुक कढ़ाई इसे एक डेलिकेट लुक दे रही थी. यह स्‍टाइल उनके देसी ब्राइडल लुक में वेस्टर्न वेडिंग का टच जोड़ रहा था, जो दिखने में बेहद यूनिक लगा.

एक्सेसरीज की बात करें तो सोफी ने हीरे और पन्ने की जूलरी के साथ एक गजब का कंट्रास्ट ऐड किया. स्टेटमेंट नेकपीस, इयररिंग्स और मांग टीका उनके चेहरे की चमक बढ़ा रहे थे. गोल्‍डन बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन रखकर और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने नेचुरल नैन-नक्शों को बखूबी निखारा.

दुल्हनिया के साथ-साथ दूल्हे राजा शिखर धवन का अंदाज़ भी किसी राजकुमार से कम नहीं था. शिखर ने अपनी पत्नी के लुक को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए मैचिंग आइवरी शेरवानी पहनी, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई थी. सफेद पैंट और शेरवानी के पैटर्न वाली प्लीटेड शॉल ने उनके लुक को रॉयल टच दिया. मैचिंग पगड़ी और पन्ने के लेयर्ड नेकपीस में शिखर धवन का ‘शाही स्वैग’ साफ़ झलक रहा था, जो इस पूरी वेडिंग को साल की सबसे स्टाइलिश शादी बनाता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related