Last Updated:
घटना ओडिशा में संबलपुर जिले के जुजुमुरा पुलिस थाना क्षेत्र के रेंगलकानी गांव की है. गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर में सिर्फ मां और बेटा थे. 32 साल के पूर्णचंद्र ने अपनी मां से खाना मांगा. जननी भोई ने उसे खाना देने से मना कर दिया. इस पर आरोपी अपना आपा खो बैठा. उसने घर में पडे लोहे के पाइप से मां पर खौफनाक हमला कर दिया.
पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी पूर्णचंद्र से गहन पूछताछ कर रही है. (आईएएनएस)
संबलपुर. ओडिशा के संबलपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर बेटे ने अपनी मां को लोहे के पाइप से पीट-पीटकर मार डाला. घटना जुजुमुरा पुलिस थाना क्षेत्र के रेंगलकानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुई. मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय जननी भोई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा बेटा पूर्णचंद्र भोई (उम्र 32 वर्ष) बताया जा रहा है.
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जननी भोई घर पर अकेली थीं. पूर्णचंद्र ने उनसे खाना मांगा, लेकिन उन्होंने किसी कारण से खाना देने से इनकार कर दिया. इस बात से नाराज होकर पूर्णचंद्र ने अपना आपा खो दिया और घर में मौजूद लोहे के पाइप से मां पर बेरहमी से हमला कर दिया. हमले में जननी भोई के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं. इतनी मारपीट की गई कि महिला मौके पर ही दम तोड़ गईं.
जुर्म करने के बाद पूर्णचंद्र घर से भागने की कोशिश में था, लेकिन गांववालों ने उसे तुरंत पकड़ लिया. ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पूर्णचंद्र भोई को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से जननी भोई का शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए संबलपुर के वीएसएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत का सटीक कारण और चोटों की गंभीरता का पता लगाया जा सके.
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पूर्णचंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था और घर में झगड़े करता रहता था. हालांकि, इतनी हिंसक घटना की किसी ने कल्पना नहीं की थी. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पूर्णचंद्र से गहन पूछताछ कर रही है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें


